फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   People furious over power cut, cordoned off sub-centre

बिजली कटौती पर भड़के लोग, घेरा उपकेंद्र

Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
People furious over power cut, cordoned off sub-centre
हरगांव/सीतापुर। अघोषित बिजली कटौती से नाराज लोगों का सब्र बुधवार को टूट गया। लोगों ने बदहाल बिजली व्यवस्था को लेकर उपकेंद्र का घेराव कर प्रदर्शन किया। आननफानन में पहुंचे एसडीओ को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था में सुधार के आश्वासन पर प्रदर्शनकारी मान गए। एसडीओ ने जल्द बिजली आपूर्ति में सुधार की बात कही है।
विज्ञापन

हरगांव पावर हाउस क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बिजली आपूर्ति सही से नहीं हो रही है। कस्बे में लगातार लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। विद्युत उपकरण मात्र शोपीस बनकर रह गए हैं। किसानों की फसलें सूख रही हैं, मोटर नहीं चल पा रहे हैं। सिंचाई की समस्या बनी हुई है। इनसे आजिज होकर काफी संख्या में किसानों ने बिजली उपकेंद्र हरगांव पर पहुंचे और निर्बाध आपूर्ति के लिए धरना देने लगे।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि इस समय दिन मे हर घंटे बिजली कटौती हो रही है। रात में हर घंटे ट्रिपिंग व लो वोल्टेज का सिलसिला जारी रहता है। इस भीषण गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग सहित सभी लोग परेशान हैं। पावर कॉर्पोरेशन से शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। एसडीओ रामाज्ञा ने प्रदर्शनकारियों की समस्या का समाधान कराने की बात कहकर धरना समाप्त करवाया। इस दौरान अमरजीत सिंह, बलवंत सिंह, मनदीप सिंह, रविशंकर त्रिवेदी, छत्रपाल यादव, यशपाल यादव, नरेंद्र सिंह व अमरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मछरेहटा : 24 घंटे में महज पांच घंटे ही मिल रही बिजली
सीतापुर। मछरेहटा इलाके में बिजली की आवाजाही लोगों के लिए सिर दर्द बन गई है। पिछले एक सप्ताह में 24 घंटे में मुश्किल से पांच से छह घंटे ही बिजली सप्लाई हो रही है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। मछरेहटा इलाके में अघोषित कटौती चल रही है। बिजली आने-जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। सुबह से लेकर रात तक कटौती का सिलसिला जारी रहता है।

इससे न तो उद्योग धंधे चल पा रहे है और न ही लोगों को गर्मी से राहत मिल पा रही है। इससे लोगों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ता है। बाशिंदों का कहना है कि इस भीषण गर्मी में बहुत समस्याएं आ रही है। शिकायत पर शिकायत करते रहो, लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे दिक्कतें बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed