फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients will get rid of getting the form made again and again

मरीजों को बार-बार पर्चा बनवाने से मिलेगा छुटकारा

Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Patients will get rid of getting the form made again and again
सीतापुर। जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का अब रिकॉर्ड बनाया जाएगा। यह ऑनलाइन तरीके से जिला अस्पताल के पास हर समय सुरक्षित रहेगा। एक बार आईडी बन जाने के बाद बार-बार नया पर्चा बनवाने के झंझट से छुटकारा मिलेगा। मरीजों को अपने साथ घर से पर्चा लाने व सुरक्षित रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसकी शुरुआत बुधवार को हो गई। एक कंप्यूटर सिस्टम के जरिए ऑनलाइन पर्चा बनाकर मरीजों को दिए गए।
विज्ञापन

हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम के जरिए जिला अस्पताल को जोड़ दिया गया है। इस सिस्टम से अब ओपीडी व अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों का ऑनलाइन रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अस्पताल के पास मरीजों की पूरी डिटेल रहेगी। कब अस्पताल आए थे और कौन-कौन बीमारियां से ग्रसित हैं। बार-बार नया पर्चा नहीं बनेगा न ही अपने पास पर्चा रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन

सब कुछ ऑनलाइन ही दर्ज किया जाएगा। कई माह से चल रही यह कवायद अब पूरी होती नजर आ रही है। जिला अस्पताल में बुधवार को एक काउंटर से ऑनलाइन पर्चा काटने की शुरुआत हो गई है। अब इस योजना का विस्तार किया जाएगा। ओपीडी में बैठने वाले सभी चिकित्सकों के पास कंप्यूटर सेट लगवाए जाएंगे। उसके बाद इसे पेपरलेस करने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में कम नहीं हो रही भीड़
जिला अस्पताल में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को ओपीडी में हर तरफ मारामारी मची रही। चिल्ड्रेन वार्ड फुल नजर आया। वार्डों में बेड की किल्लत बनी रही। कोई मरीज बेंच पर लेटा तो कोई भर्ती होने का इंतजार ही करता रहा। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज बुखार व डिहाइड्रेशन के आ रहे हैं।

पेपरलेस काम की शुरुआत
जिला अस्पताल में इलाज को पेपरलेस करने के लिए कवायद शुरू हो गई है। एक कंप्यूटर से ऑनलाइन पर्चा बनने की प्रक्रिया शुरू की गई है। जल्द ही इसे पूरे अस्पताल परिसर के सभी विभागों में पहुंचा दिया जाएगा।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed