{"_id":"6ae7805d967cba6ece05e968","slug":"brother-watched-the-funeral-via-video-call-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166882-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: वीडियो कॉल पर भाई ने देखा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: वीडियो कॉल पर भाई ने देखा अंतिम संस्कार
Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
सरैंया। सदरपुर के सरैया महिपत सिंह गांव के नितेश मौर्य का अंतिम संस्कार शनिवार देर शाम किया गया। पिता दिनेश कुमार मौर्य ने मुखाग्नि दी। दुबई में काम कर रहे नितेश के छोटे भाई निकेत ने वीडियो कॉल के जरिए भाई का अंतिम संस्कार देखा। परिजनों ने बताया कि फ्लाइट न मिलने से वह घर नहीं आ सके। अंतिम संस्कार के दौरान पूरे गांव में मातम पसरा रहा।
नितेश 29 अक्तूबर को अपनी बहन को लखनऊ में करवा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाराबंकी जिले के बड्डूपुर स्थित डफरपुर चौराहे के पास कार सवारों ने उनका अपहरण कर गला रेत दिया और उन्हें लखीमपुर के मैगलगंज में छोड़ दिया था। इस मामले में बाराबंकी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मनोज, अंकित, दीपू और अमरेंद्र को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया था कि 24 लाख रुपये हड़पने और प्रेम प्रसंग के चलते नितेश की हत्या की गई थी। शनिवार को नितेश के परिजनों ने उनका शव जसमंडा चौराहे पर रखकर दो घंटे तक मार्ग जाम कर धरना-प्रदर्शन किया था। उन्होंने आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट लगाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग की थी।
नितेश की हत्या के बाद से उनके माता-पिता सदमे में हैं। वहीं, छोटे भाई सचिन, बड़ी बहन खुशबू और छोटी बहन नेहा का भी रो-रोकर बुरा हाल है। (संवाद)