{"_id":"6ae780db3c96690dae0179e5","slug":"darkness-at-the-phc-expectant-mothers-forced-to-travel-20-km-away-sitapur-news-c-102-1-slko1053-166841-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: पीएचसी में अंधेरा, 20 किमी दूर जाने को मजबूर प्रसूताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: पीएचसी में अंधेरा, 20 किमी दूर जाने को मजबूर प्रसूताएं
Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सकरन। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन डेढ़ माह से अंधेरे में है। आंधी के दौरान अस्पताल को बिजली आपूर्ति करने वाली एचटी लाइन के खंभे गिर जाने से बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। इसके चलते स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सेवाएं भी बंद हैं। क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर दूसरे स्वास्थ्य केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सकरन से कल्ली, लखनियापुर, चिल्लिहा, दुगाना, सकरन, उमरा कला, उमरा खुर्द, तारपारा, सैदापुर, सुमरावा, काजीपुरा और प्यारापुर समेत कई गांव जुड़े हैं। इन गांवों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए 15 किलोमीटर दूर सांडा व करीब 20 किलोमीटर दूर सीएचसी तंबौर जाना पड़ता है। इससे प्रसूताओं और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट सिद्दीकी और आशा बहू रेखा वाजपेयी ने बताया कि बिजली न होने से मरीजों के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपूर्ति बहाल कराने के लिए कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन डेढ़ माह बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। अवर अभियंता सुरेश चंद्र ने बताया कि बिजली के खंभे पानी में गिर गए थे। अब पानी कम हो गया है। जल्द ही खंभे लगवाकर अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।