फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   'Donga Pujan' (vessel consecration ritual) performed with due rites; crushing to begin on the 4th.

Sitapur News: विधि-विधान संग हुआ डोंगा पूजन, 4 से शुरू होगी पेराई

Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 01 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
'Donga Pujan' (vessel consecration ritual) performed with due rites; crushing to begin on the 4th.
हरगांव। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड में रविवार को विधि-विधान के साथ डोंगा पूजन किया गया। इसके साथ ही नए पेराई सत्र की सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। मिल प्रबंधन के अनुसार 4 नवंबर से विधिवत गन्ना पेराई शुरू हो जाएगी। चालू पेराई सत्र में 2.5 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

जिले की छह चीनी मिलों में सबसे पहले हरगांव शुगर की ओर से नए पेराई सत्र का शुभारंभ किया जा रहा है। रविवार को पेराई सत्र 2026-27 के लिए बिड़ला मंदिर के पुजारी पंडित जगदीश चंद्र जोशी एवं पंडित शत्रुंजय बाजपेई ने मिल के अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित से वैदिक रीति के अनुसार पूजन कराया। इसके बाद कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित, अधिशासी उपाध्यक्ष विवेक तिवारी, केपी सिंह, नीरज चौधरी, आशुतोष त्रिपाठी एवं अनिल शर्मा आदि ने आरती के बाद नारियल फोड़कर डोंगे में गन्ना डाला।
विज्ञापन

परंपरा के अनुसार मिल परिसर में स्थापित सभी मशीनों का भी पूजन किया गया। इस दौरान अधिशासी अध्यक्ष एके दीक्षित ने बताया कि चालू पेराई सत्र में 2.5 करोड़ क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने किसानों से साफ-सुथरा एवं अगोला रहित गन्ना पर्ची के अनुसार मिल को आपूर्ति करने की अपील की। साथ ही किसानों को बिचौलियों के माध्यम से औने-पौने दामों पर गन्ना बेचने से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसानों के गन्ने का भुगतान 14 दिनों के अंदर उनके बैंक खातों में भेजा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने किसानों को शरदकालीन गन्ना बोआई की विधि एवं वैज्ञानिक खेती के महत्व की जानकारी भी दी। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां, गन्ना समिति हरगांव के चेयरमैन प्रतिनिधि दिनेश चंद्र मिश्र, आलोक मिश्र, प्रशांत मिश्र, प्रशुभ मिश्रा, हरीश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed