{"_id":"6ae78154d2a62ee4d30127c9","slug":"inform-the-enumerators-about-the-questions-to-be-asked-at-each-household-sitapur-news-c-102-1-slko1052-166858-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: प्रगणकों को बताए घर-घर पूछे जाने वाले सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: प्रगणकों को बताए घर-घर पूछे जाने वाले सवाल
Sun, 01 Nov 2026 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 01 Nov 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जनगणना की तैयारियों के तहत रविवार को सदर तहसील की ओर से पीएन सहगल इंटर कॉलेज, कनवाखेड़ा में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दूसरे बैच के दूसरे दिन प्रगणकों को जनगणना के दौरान घर-घर जाकर पूछे जाने वाले सवालों और उनसे संबंधित जानकारियों के संकलन की प्रक्रिया समझाई गई।
प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर अभय मिश्रा, आशुतोष सिंह, अनु सक्सेना, संतोषी गुप्ता, अपर्णा शुक्ला, अभिनव और आदर्श वर्मा ने मातृभाषा, आर्थिक स्थिति, दिव्यांगता और प्रवास से जुड़े सवालों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि जनगणना के इस चरण में प्रगणक घर-घर जाकर लोगों से इन विषयों पर जानकारी प्राप्त करेंगे। इसलिए सवाल पूछने और सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को समझना जरूरी है।
जिला जनगणना कार्यालय के नरोत्तम ने प्रगणकों को ट्रेनिंग टेस्ट एप्लीकेशन की जानकारी दी। उनके मोबाइल फोन में एप्लीकेशन इंस्टॉल भी कराया गया, ताकि प्रगणक वास्तविक जनगणना एप्लीकेशन पर काम शुरू करने से पहले अभ्यास कर सकें।तहसीलदार सदर अजीत जायसवाल ने कार्मिकों को जनगणना के दौरान उनकी जिम्मेदारियों और कार्यों के प्रति गंभीरता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दूसरे दिन 432 प्रगणक और सुपरवाइजर ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। एसडीएम सदर डॉ. जनार्दन ने डिजिटल माध्यमों से गांव-गांव तक जागरूकता पहुंचाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने स्वगणना के महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को इसके लिए प्रेरित करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के दौरान नायब तहसीलदार बलवंत सिंह ने खानपान, बैठक व्यवस्था और कार्मिकों की उपस्थिति समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।