फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Patients will be able to get platelets and plasma

मरीजों को मिल सकेगी प्लेटलेट्स व प्लाज्मा

Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Patients will be able to get platelets and plasma
जिला अस्पताल में स्थित ब्लड बैंक। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोरोना की गुजर रही तीसरी लहर के बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मरीजों के लिए प्लेटलेट्स व प्लाज्मा की उपलब्धता को लेकर होने वाली भागदौड़ अब समाप्त होने वाली है। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में कंपोनेन्ट सपरेटर लगाया जाएगा। इसके जरिये ब्लड से प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व पीआरवीसी को अलग किया जा सकेगा। जरूरतमंद को उनकी मांग के अनुसार ब्लड मिल सकेगा। इसके लिए करीब 10 लाख का बजट आवंटित किया गया है।
विज्ञापन

ब्लॅड बैंक में काम शुरू कर दिया गया है। इससे उम्मीद है कि जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी। जिला अस्पताल में की ब्लड बैंक में इस समय केवल ब्लड की ही सुविधा है। अगर किसी मरीज को प्लेटलेट्स, प्लाज्मा व पीआरवीसी की जरूरत पड़ जाए तो सीधे उसे लखनऊ रेफर कर दिया जाता है। कई बार मरीजों की जान पर आफत आ जाती है। अब यह समस्या जल्द दूर होने वाली है। काफी समय से ब्लड बैंक में कंपोनेन्ट सपरेटर लगने की कवायद चल रही थी। अब यह अपने अंतिम मुकाम पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

शासन ने पहले चरण में 10 लाख का बजट आवंटित किया है। इस बजट से ब्लड बैंक में मशीनें लगाने के लिए ढांचा बनाया जाने लगा है। इस मशीन के लगने से ब्लड से प्लाज्मा, प्लेटलेट्स व पीआरवीसी को आसानी से अलग किया जा सकेगा। इससे जिस मरीज को प्लाज्मा व प्लेटलेट्स की जरूरत होगी, उसे आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए उसको लखनऊ तक की भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिले में इलाज मिलने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों को होती प्लेटलेट्स की जरूरत
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह बताते हैं कि खून की कमी होने पर पीआरवीसी चढ़ाने की जरूरत होती है। अगर यह जिला अस्पताल में मिलने लगेगा तो काफी हद तक मरीजों को सुविधा रहेगी। इसके अलावा डेंगू के मरीजों को प्लेटलेट्स की खास जरूरत होती है। डेंगू में प्लेटलेट्स गिरने लगती है, जिससे मरीज की हालत गंभीर हो जाती है। हीमोग्लोबिन कम होने पर ब्लड चढ़ाया जाता है।

प्रत्येक साल बरसात के बाद डेंगू मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है। सर्दी की शुरुआत होते ही डेंगू के मरीजों की संख्या कम हो जाती है। प्रत्येक वर्ष जिला अस्पताल में डेंगू के दो से तीन मरीज ऐसे रेफर किए जाते है, जिनको प्लेटलेट्स चढ़ाने की आवश्यकता होती है। अब अगर आसानी से प्लेटलेट्स मिलेगी तो जिले में ही डेंगू से निजात पाया जा सकेगा।
ब्लड बैंक में कंपोनेन्ट सपरेटर लगाया जाएगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इससे मरीजों को ब्लड बैंक की तरफ से बेहतर सुविधा दी जाएगी।
- डॉ. पूजा यादव, जिला ब्लड बैंक प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed