{"_id":"60ad35168ebc3e29b873a38c","slug":"patients-suffering-from-black-fungus-sitapur-news-lko5795716165","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस से सहमे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस से सहमे मरीज
विज्ञापन
सीतापुर। ब्लैक फंगस के आ रहे मामलों ने लोगों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इस वजह से जिला अस्पताल व आंख अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की तादाद बढ़ने लगी है। इन दोनों जगहों पर मंगलवार को करीब 70 मरीज इलाज कराने पहुंचे। चिकित्सकों का कहना है कि इन मरीजों की आंख में सामान्य दिक्कत थी। लेकिन यह लोग ब्लैक फंगस को लेकर परेशान दिखे। इलाज के दौरान पूछते रहे कि कहीं ब्लैक फंगस के लक्षण तो नहीं है।
चिकित्सकों का कहना है कि परेशान होने की जरूरत नहीं है। ब्लैक फंगस के लक्षण पोस्ट कोविड मरीजों में ही आ रहे हैं। इसलिए बेवजह अस्पताल न दौड़ें। घर पर ही रहें। जिले में ब्लैक फंगस के अब तक दो मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों के आने के बाद जिले के लोगों में ब्लैक फंगस को लेकर घबराहट होने लगी है। वह बेवजह अस्पताल दौड़ रहे हैं।
जिला अस्पताल की आंख की ओपीडी में मंगलवार को करीब 20 मरीज इलाज कराने पहुंचे। जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभय स्वरूप का कहना है कि इन मरीजों के आंख में कोई खास दिक्कत नहीं थी। कभी कभार धूल लगातार पड़ने से आंखें लाल हो जाती है। इंफेक्शन हो सकता है। यह सामान्य रूप से दवा लेने से एक सप्ताह में ठीक हो जाता है।
विज्ञापन
लेकिन अस्पताल आ रहे मरीज ब्लैक फंगस को लेकर काफी पूछताछ करते हैं। आंख लाल होना सामान्य दिक्कत है। साफ पानी से आंखें धुले और आंखों को आराम दें। इससे काफी राहत मिलेगी। कुछ इसी तरह के मरीज आंख अस्पताल भी पहुंच रहे हैं। यहां पर मंगलवार को ओपीडी में 50 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंचे।
ये हैं लक्षण
जिला अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अभय स्वरूप बतातें है ब्लैक फंगस के अब तक मामले पोस्ट कोविड मरीजों में आ रहे है। ऐसे मरीज जिन्होंने लंबे समय तक स्टेराइड दवाओं का इस्तेमाल किया है, जिनका शुगर लेवल काफी अधिक रहा। उन्होंने बिना शुगर चेक किए ही स्टेराइड लेते रहे हैं या पहले से ही डायबिटीज के मरीज रहे है।
ऐसे मरीजों में जब नाक में वायरस आता है तो नाक बंद होने लगती है। आंख में वायरस आने पर मांसपेशियों में खिंचाव आने से एक वस्तु डबल दिखाई देनी लगती है। ऐसे कोई लक्षण देखने पर अस्पताल पहुंचकर जांच कराएं। अन्य लक्षण होने पर घबराएं नहीं बल्कि अस्पताल पहुंचकर अपना इलाज कराएं।
घबराएं नहीं, आराम से कराएं इलाज
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह का कहना है कि अगर आपको बुखार आ रहा है और आपकी कोविड रिपोर्ट निगेटिव आती है तो भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही कोविड किट का पांच दिन का इस्तेमाल करें। बिना चिकित्सीय सलाह के कोई भी दवा न लें। एक सप्ताह में सामान्य हो जाएंगे। फंगस का अपने मन में वहम न पालें।
बेवजह आने से बचें
जिला अस्पताल की ईएनटी व आंख की ओपीडी सेवा शुरू हो गई है। मरीजों से अपील है वह बेवजह अस्पताल आने से बचें। अगर कोई गंभीर दिक्कत है तभी अस्पताल आएं।
- डॉ. अनिल अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल