फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Paste the housing list on the information board of the Panchayats

Sitapur News: ग्राम पंचायतों के सूचना बोर्ड पर चस्पा करें आवास सूची

Fri, 16 Dec 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Paste the housing list on the information board of the Panchayats
सीतापुर। ग्राम्य विकास और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना ग्रामीण के संबंध में लोगों का जागरूक करें। आवास सूची को ग्राम पंचायतों के सूचना पट पर चस्पा किया जाए। गांवों में खराब साफ सफाई को लेकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से बनाई जा रही सड़कों की समीक्षा की। पीएम आवास, मनरेगा और राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन सहित पंचायत राज के कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने सीडीओ को निर्देश दिए के 31 मार्च तक सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन को निर्माण कराकर इन्हें संचालित किया जाए।
विज्ञापन

अमृत सरोवर के जो कार्य प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्र ही शुरू कराया जाए। कहा कि संपूर्ण आवास सूची ग्राम पंचायतों मे चस्पा की जाए। जिससे ग्रामीणों को इसकी जानकारी रहे कि उनका नाम किस स्थान पर है। जन प्रतिनिधियों ने कई अफसरों की कार्यशैली की शिकायत की। राज्य मंत्री ने विकास भवन परिसर में महिला समूहों की ओर से लगाए गए उत्पाद का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों की जलकुंभी से बनाई गई कई सुंदर सामग्रियों की तारीफ की। बैठक में सीडीओ अक्षत वर्मा, उपायुक्त श्रम रोजगार सुशील कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। इसके पूर्व लोक निर्माण विभाग में भाजपा जिलाध्यक्ष सहित जनप्रतिनिधियों के साथ वार्ता की। उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि सरकार जनता के द्वार है। हम दलित बस्तियों में जाकर योजनाओं को देखेंगे। सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं। निकाय चुनाव को लेकर कहा सभी भाजपा कार्यकर्ता टिकट मांग रहे है।

विकास खंड खैराबाद की ग्राम पंचायत सरैंया सानी में शुक्रवार को शाम करीब साढ़े चार बजे से एक घंटा तक ग्राम विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने जन चौपाल के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने पंचायत भवन में लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष को देखा। गोशाला का निरीक्षण किया। गायों के रख रखाव को लेकर प्रधान की तारीफ की। राज्य मंत्री से दिव्यांग तेजराम व अनुराग ने आवास की मांग की। जिस पर सीडीओ ने कहा यदि आप लोग पात्र हैं, तो आवास दिया जाएगा। राज्य मंत्री ने गांव की सरोजनी देवी पत्नी छेदी लाल भार्गव के यहां भोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed