फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Passers-by stuck in jam, vehicles kept on crawling

जाम से फंसे राहगीर, रेंगते रहे वाहन

Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Passers-by stuck in jam, vehicles kept on crawling
जीआईसी चौराहे के पास जाम में फंसे वाहन। -संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। शहर में जाम की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी दिखाई दी। शहर के चौराहों पर जाम से राहगीरों को पसीने छुड़ा दिए। लंबे जाम से वाहनों की कतारें बहुत दूर तक दिखाई पड़ी। कैप्टन मनोज पांडेय चौक और जीआईसी चौराहे के पास जिम्मेदार नदारद दिखाई दिए। जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के पास जाम लगने पर एंबुलेंस और मरीजों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर में मंगलवार को एक बार फिर जाम ने लोगों को रुलाया। सुबह घर से निकले लोग जाम की झाम में करीब दो-तीन घंटे तक परेशान रहे। पैदल हो या बाइक सवार हर कोई जाम से परेशान दिखा। सुबह 10 बजे के बाद से प्रमुख चौराहे जाम के चंगुल में लोग फंसे रहे। सड़क किनारे भी लोगों का चलना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शहर में आए दिन लगने वाले जाम के दर्द को जिम्मेदारों की ओर से दिन प्रतिदिन नजरअंदाज करते जा रहे है। सड़कों के किनारे पैदल राहगीरों को भी काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। इससे राहगीरों की समस्या और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम में खड़ी रही एंबुलेंस
जिला अस्पताल और महिला अस्पताल के पास जाम लगने की वजह से मरीजों को भी काफी परेशानी हुई। एंबुलेंस भी गेट के पास ही फंसकर बाहर ही काफी देर तक खड़ी रही। लेकिन ट्रैफिक पुलिस और जिला अस्पताल के पास चौकी के अंदर बैठे किसी भी पुलिस कर्मी ने जाम को खुलवाना उचित नहीं समझा। जाम लगने की वजह से राहगीर परेशान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed