{"_id":"5d28ce338ebc3e6cbe429add","slug":"passed-the-motion-of-no-confidence-sitapur-news-lko4703571179","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख हरगांव के विरुद्ध अविश्वास पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख हरगांव के विरुद्ध अविश्वास पारित
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। ब्लॉक प्रमुख हरगांव माला वर्मा के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। मतदान में 54 बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। इसमें 53 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में मतदान किया। ब्लॉक प्रमुख माला वर्मा सहित 51 बीडीसी गैर हाजिर रहे।
भाजपा नेता व क्षेत्र पंचायत सदस्य पम्मी गुप्ता की अगुवाई में 70 बीडीसी सदस्यों ने ब्लॉक प्रमुख माला वर्मा पर मनमानी व उपेक्षा का आरोप लगाते हुए अविश्वास व्यक्त किया था। शपथ पत्रों की जांच के बाद 12 जुलाई को बीडीसी सदस्यों की परेड मुकर्रर की थी।
एसडीएम सदर पूर्णिमा सिंह, सीओ सदर एमपी सिंह बीडीओ राजकुमार, एसओ अनिल पांडेय की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच शुक्रवार को अविश्वास पर चर्चा प्रारंभ हुई। कोरम पूरा होने पर बैठक के बाद मतदान कराया गया।
विज्ञापन
मतदान में 54 बीडीसी सदस्यों ने हिस्सा लिया। मतगणना के बाद एसडीएम ने बताया अविश्वास के पक्ष में 53 जबकि विपक्ष में सिर्फ एक वोट पड़ा है। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव पास होने की घोषणा की तो पम्मी गुप्ता का खेमा खुशी से झूम उठा।