फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Paramilitary Force security ring will be in booth

पैरामिलिट्री फोर्स के सुरक्षा घेरे में रहेंगे बूथ

Sun, 22 Jan 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
Paramilitary Force security ring will be in booth
पैरामिलिट्री फोर्स तैनात - फोटो : amar ujala

विधान सभा चुनाव में वोटिंग के दिन पोलिंग बूथ पैरामिलिट्री फोर्स की सुरक्षा घेरे में रहेंगे। स्थानीय पुलिस को बाहरी सुरक्षा व चेकिंग के लिए लगाया जाएगा, जबकि बाहर से आए अर्ध सैनिक बल को वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ व स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी। ताकि शांतिपूर्ण ढंग से विधान सभा चुनाव संपन्न कराया जा सके।

विज्ञापन


इसको लेकर बाहर से फोर्स आना शुरू हो गया है। अब तक बिहार से एक कंपनी बिहारी मिलिट्री फोर्स व दो कंपनी सीआरपीएफ जिले को मिली है। पोलिंग बूथों को सुरक्षा घेरे में रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भारी पुलिस बल बुलाया है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों की मानें तो तीन बूथों वाले पोलिंग स्टेशन पर आधा सेक्शन जवान तैनात किए जाएंगे। चार, छह या छह से अधिक पोलिंग बूथों वाले स्टेशन पर एक सेक्शन से ऊपर यानी डेढ़ सेक्शन पैरामिलिट्री फोर्स तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में करीब 102 बर्नेबुल मजरे चिन्हित किए गए हैं। जहां चुनाव में गड़बड़ी की आशंका है। इसी आशंका को देखते हुए इन चिन्हित मजरों के पोलिंग बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed