फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Outbreak of cold on the yield of vegetables, farmers upset

Sitapur News: सब्जी की फसलों पर सर्दी की मार से किसान चिंतित

Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of cold on the yield of vegetables, farmers upset
सीतापुर। ठंड का प्रकोप सब्जियों की पैदावार पर भारी पड़ रहा है। बीते दस दिनों से लगातार जारी कोहरा व पाला के कारण मौसमी सब्जियों के झुलसा रोग की चपेट में आने की आशंका कई गुना बढ़ गई है। इससे होने वाले नुकसान की चिंता अब किसानों को परेशान कर रही है।
विज्ञापन

ठंड के बीच लगातार जारी कोहरे के कारण आलू, मटर, टमाटर, बैंगन, फूल गोभी, बंद गोभी, हरी धनिया, शिमला मिर्च व सेम की फसल को सर्वाधिक नुकसान हो रहा है। किसानों की माने तो लगभग 15 फीसदी सब्जियों की पैदावार इससे प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लगातार कई दिनों तक कोहरा व पाला का प्रकोप कायम बने रहने से आलू, टमाटर, धनिया, बैंगन तथा अन्य सागभाजी की बची हुई फसल भी पूरी तरह खराब हो जाने की आशंका है। बताया कि रात में फसलों के पेड़ व पत्तियों में जो ओस की बूंदे पड़ती हैं, तापमान गिरने से बाद में जम जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पौधों एवं पत्तियों के छिद्र (स्टोमेरा) बंद हो जाने से पौधे और पत्तियां सांस नहीं ले पाते हैं और धीरे-धीरे सूखने लगते हैं। इसी कारण आलू, टमाटर, बैंगन आदि फसलों के कोमल तनो , कल्ले और पत्तियों में झुलसा रोग लगने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है।
किसान सामूहिक रूप से शाम के समय उत्तर एवं पश्चिम दिशा में खेतों की मेड़ों पर धुआं कर सकते हैं। हवा में नमी अधिक होने से फसलों पर पाले का असर नहीं होता है। ऐसे में सिंचाई के उपलब्ध संसाधनों से हल्की सिंचाई करने पर तापमान ज्यादा नहीं गिरता है और फसल को पाले के प्रकोप से बचाया जा सकता है।

रस्सी का उपयोग भी पाले से काफी सुरक्षा प्रदान करता है। इसके लिए सुबह जितनी जल्दी हो सके, एक लंबी रस्सी के दोनों सिरों को पकड़ कर एक कोने से दूसरे कोने तक खेत में फसल को हिलाते चलें। इससे रात को पौधे पर जमा पानी गिर जाता है और फसल की पाले से सुरक्षा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed