{"_id":"637fc22d7c9a547a3b029900","slug":"our-dearest-country-india-sitapur-news-lko658765395","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सबसे प्यारा भारत वतन हमारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सबसे प्यारा भारत वतन हमारा...
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। कार्तिक पूर्णिमा मेले के सांस्कृतिक पंडाल में बुधवार की रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उमाशंकर शुक्ल एवं संचालन औरैया के कवि अजय अंजाम ने किया।
मिश्रिख के कवि रोहित विश्वकर्मा ने मां शारदे विनती हर बार है, आपका सुत नहीं मां समझदार है। बीच मझधार नैया अटकी मेरी, पार कर दो मेरी मां तो उपकार है पंक्तियों से सरस्वती वंदना करते हुए कार्यक्रम को गति प्रदान की। लखनऊ के कवि योगेश चौहान ने अपनी रचना यदि पटेल भारत माता के आंगन में जिंदा होता तो देशद्रोहियों की गर्दन में फांसी का फंदा होता प्रस्तुत कर श्रोताओं में देश भक्ति का संचार कर दिया।
आगरा की कवियत्री ममता वाणी की कविता दुनिया में सबसे प्यारा भारत वतन हमारा, हम सब हैं इसकी बुलबुल सारा चमन हमारा, तुलसी, कबीर, मीर, रसखान, सूर वाणी आपस में भाई चारा चैनों अमन हमारा प्रस्तुत कर वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन
इसके अलावा रूद्रपुर उत्तराखंड के कवि डॉ. जयंत शाह, मैनपुरी के कवि बलराम श्रीवास्तव, उज्जैन मध्यप्रदेश के कवि नरेंद्र सिंह अकेला, मिश्रिख के कवि जगजीवन मिश्र, प्रतापगढ़ की साक्षी तिवारी, मैनपुरी के विनोद राजयोगी, बाराबंकी के प्रियांशु गजेंद्र ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खान, अधिशासी अधिकारी अरविंद सिंह, पंडित चंद्रशेखर मिश्र, शांतनु मिश्र, सभासद मुकेश राय, सुभाष जोशी आदि मौजूद रहे।