{"_id":"57ae0d104f1c1b106aee4365","slug":"orderd-mobile-got-stones","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल हैंडसेट की जगह पार्सल में निकलीं मूर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल हैंडसेट की जगह पार्सल में निकलीं मूर्तियां
Amarujala Bureau
Updated Fri, 12 Aug 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
ठगी का शिकार हुआ युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन खरीददारी करने में शहर का एक युवक ठगी का शिकार हो गया। अवतार सिंह ने लुभावना ऑफर देख मोबाइलका आर्डर किया। जब उन्होंने कोरियर कंपनी का घर आया डिब्बा खोला तो मोबाइल की जगह उसमें से मूर्तियां निकलीं। ठगों ने इन्हें 3500 रुपये की चपत लगा दी।
विज्ञापन
शहर के गुरुनानक कॉलोनी में रहने वाले अवतार सिंह ने ऑनलाइन खरीददारी के दौरान विशेष ऑफर देखा। जिसमें 14 हजार कीमत का एक नामी कंपनी का मोबाइल महज 3500 रुपये में उपलब्ध था। अवतार सिंह ने ऑनलाइन बुकिंग करा दी। टेलीग्लोडल नामक कंपनी की ओर से डाक के जरिए उन्हें शुक्रवार को कोरियर प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
डाक कर्मी ने पेमेंट लेने के बाद उन्हें पैकेट थमा दिया। अवतार सिंह ने जब पैकेट खोला तो उनके होश उड़ गए। पैकेट में मोबाइल हैंडसेट की जगह दो मूर्तियां रखी थीं। ठगी का शिकार अवतार सिंह ने डाक विभाग से संपर्क साधा तो वहां कंपनी में शिकायत करने की बात कही गई। डाक अधीक्षक एके अवस्थी ने बताया कि उनकी जिम्मेदारी पार्सल को सही पते तक पहुंचाने की होती है।
विज्ञापन