{"_id":"67096fe9b99ad058a101a70c","slug":"order-to-investigate-the-work-of-10-gram-panchayats-sitapur-news-c-102-1-slko1037-120378-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 ग्राम पंचायतों के कार्याें की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 ग्राम पंचायतों के कार्याें की जांच के आदेश
Sat, 12 Oct 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 12 Oct 2024 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। रेउसा ब्लॉक की 10 ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय जांच कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों के भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करेगी। जांच टीम अपनी रिपोर्ट तीन सप्ताह में जिलाधिकारी को भेजेगी।
बघैय्या बरियारपुर निवासी अधिवक्ता सुरेश प्रकाश मिश्रा ने शपथपत्र देकर रेउसा ब्लॉक के विकास कार्याें में अनियमितता की शिकायत की थी। शिकायतकर्ता के अनुसार विकास खंड की ग्राम पंचायत बरी, अमलोरा, भटपुरवा, थानगांव, असईपुर, भदेवा, सुजातपुर, करसा, भेवड़ा में विकास कार्यों के नाम पर वित्तीय अनियमितताएं की गईं हैं। आरोप है कि मनरेगा मॉडल तालाब, सड़क, आवास निर्माण व फ्री बोरिंग की योजनाओं में जमकर भ्रष्टाचार हुआ है।
जिलाधिकारी अभिषेक आनंद ने जिला कार्यक्रम अधिकारी व अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई विभाग को जांच अधिकारी नामित किया है। यह जांच टीम शपथपत्र के सभी बिंदुओं की बारीकी से स्थलीय जांच करेगी। वहीं, टीम शिकायतकर्ता, ग्राम प्रधान व अन्य लोगों के बयान व फोटो संग अपनी जांच आख्या जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएगी।