{"_id":"6b009ad93a82fa932c0a8f67","slug":"order-issued-for-action-against-two-witnesses-for-giving-false-testimony-sitapur-news-c-102-1-brp1007-168043-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दो गवाहों पर झूठी गवाही देने के आरोप में कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दो गवाहों पर झूठी गवाही देने के आरोप में कार्रवाई का आदेश
Sat, 21 Nov 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट विजय कुमार आजाद की अदालत ने एससी-एसटी एक्ट के वर्ष 2017 के मामले में पांच आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त कर दिया है। वहीं, मुकदमे के दौरान अभियोजन पक्ष के दोनों गवाहों के अपने पूर्व बयानों से मुकरने और विरोधाभासी गवाही देने पर अदालत ने उनके खिलाफ फौजदारी वाद दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मामला मिश्रिख के रामनगर मोहल्ले का है। परिवादी भगवानदीन गौतम ने अकील, शकील, कील उर्फ सेठ, मोहम्मद नदीम उर्फ सुनील और सलीम पर जातिसूचक गालियां देने, पिटाइ्र करने, घर में घुसकर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। आरोप था कि अकील को घर के सामने रूई धुनाई का कारखाना संचालित करने से उड़ने वाली रूई और गंदगी के कारण परिवार को परेशानी हो रही थी। इसी बात की शिकायत करने पर विवाद हुआ था। अदालत ने परिवादी के बयान और गवाहों की गवाही के आधार पर 27 जनवरी 2018 को आरोपियों को तलब किया था।
रामप्रसाद ने जिरह में स्वीकार किया कि उसने घटना होते या किसी को मारपीट करते नहीं देखा था। उसने परिवादी के कहने पर ही अदालत में गवाही देने की बात कही। वहीं, शशिबाला ने भी घटना का समर्थन नहीं किया । न्यायालय ने अकील, शकील, कील उर्फ सेठ, मोहम्मद नदीम उर्फ सुनील और सलीम को आईपीसी की विभिन्न धाराओं तथा एससी-एसटी एक्ट के तहत लगाए गए आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। इसके साथ ही अदालत ने दोनों गवाहों रामप्रसाद और शशिबाला के खिलाफ जानबूझकर मिथ्या साक्ष्य देने के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए।