फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Operation facility will start in Trauma Center after ten years

Sitapur News: दस साल बाद ट्रामा सेंटर में शुरू होगी ऑपरेशन सुविधा

Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Operation facility will start in Trauma Center after ten years
सीतापुर। खैराबाद इलाके के जमैय्यतपुर में बने ट्रामा सेंटर में बीते दस साल से चल रहा सर्जरी शुरू होने का इंतजार अब खत्म हुआ है। लंबे इंतजार के बाद अब यहां सर्जरी की सुविधा भी मरीजों को मुहैया हो सकेगी। इसके लिए यहां दो हड्डी रोग विशेषज्ञ, एक सर्जन व एक निश्चतेतक की तैनाती की गई है। साथ ही ऑपरेशन के लिए जरूरी संसाधनों की खरीद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दस साल पहले बने ट्रामा सेंटर में दो वर्ष से सिर्फ ओपीडी सेवाएं ही चल रही हैं। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती न होने के कारण सर्जरी इत्यादि की सुविधा न होने से मरीजों को काफी परेशानी उठाना पड़ रही थी। अब हड्डी व सर्जरी की ओपीडी सेवाओं का विस्तार कर आपरेशन थियेटर को भी चालू किया जाएगा। इसके लिए ओटी से जुड़ी सभी जरूरी सामग्री की खरीदा का कार्य भी शुरू किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

10 साल पहले तैयार हुआ था ट्रामा भवन
जमैय्यतपुर में करीब 10 साल से ट्रामा सेंटर का भवन बना हुआ खड़ा है। तमाम बार इसे चलवाने की कवायद हुई। करीब दो साल से यहां पर ओपीडी सेवा शुरू करवा दी गई है। केवल चार विशेषज्ञ चिकित्सक ही तैनात है। इनमें निश्चेतक डॉ. सैय्यद मोहम्मद कुरैशी, सर्जन डॉ. अब्बास अली, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कमाल सफदर व डॉ. पुरूषोत्तम गांधी शामिल है। अब यह ओपीडी के साथ ही आपरेशन भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द शुरू होगी सुविधा
आपरेशन थियेटर बना हुआ है। चिकित्सक भी है। कुछ जरूरी सामान की जरूरत है। इसकी खरीद प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही आपरेशन की सुविधा शुरू करवा दी जाएगी।
डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed