फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   OPD opened on Monday, then the crowd of patients gathered

सोमवार को खुली ओपीडी तो उमड़ पड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
OPD opened on Monday, then the crowd of patients gathered
जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के बच्चों को गोद में लेकर खड़े अभिभावक। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिला अस्पताल में सोमवार को ओपीडी खुलने पर भीड़ जुटी। ओपीडी के बाहर सुबह से ही मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दी। घंटों तक लाइन में लगने के बाद मरीजों को इलाज मिल सका।
विज्ञापन

रविवार को ओपीडी बंद होने से केवल इमरजेंसी सेवाएं चल रही थी। सोमवार सुबह आठ बजे ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ जुट गई। हड्डी रोग विभाग, दंत रोग विभाग, बाल रोग विभाग व फिजीशियन कक्ष में मरीजों की लंबी-लंबी लाइनें दिखाई दी। पर्चा व दवा काउंटर पर भी काफी भीड़ नजर आई।
विज्ञापन

मरीजों ने लाइन में लगकर पहले पर्चा बनवाया। उसके बाद अपनी जांच करवाकर दवा हासिल की। हर जगह पर लाइनें होने से मरीजों को इलाज कराने में काफी अधिक दिक्कतें आई। मरीज अनुज ने बताया सुबह नौ बजे आया था। पर्चा बनवाकर दवा हासिल करने में दो बजे गये है। सीएमएस डॉ. आरके सिंह ने बताया अक्सर सोमवार को भीड़ बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायब रहे चिकित्सक
जिला अस्पताल की ओपीडी में ऊपरी मंजिल पर चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. एमके प्रजापति का कक्ष बना हुआ है। इस कक्ष के बाहर मरीजों की काफी अधिक भीड़ नजर आई। लेकिन डॉक्टर काफी समय तक गायब रहे। इससे मरीजों की यहां पर भीड़ बढ़ती चली गई। बाहर खड़े हर्ष ने बताया इस रूम के डॉक्टर अक्सर गायब ही रहते है। दूसरी ओर जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. जेएन सिंह बीमारी के चलते अवकाश पर चले गए थे।
वहीं कई फिजीशियन सेवानिवृत्त होने से अस्पताल में फिजीशियन का संकट खड़ा हो गया था। सोमवार को डॉ. जेएन सिंह ने अस्पताल पहुंचकर जॉइनिंग ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed