फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Only 33.82 percent got corona vaccine

महज 33.82 फीसदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Mon, 15 Feb 2021 11:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
Only 33.82 percent got corona vaccine
जिला महिला अस्पताल में लाभार्थी को कोरोना की वैक्सीन लगवाने के बाद बैठे लाभार्थी। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के टीकाकरण के बाद टीकाकरण प्रतिशत में तेजी आई थी। लेकिन यह तेजी चार दिन बाद फिर से धड़ाम हो गई। सोमवार को महज 33.82 फीसदी लोगों ने स्वास्थ्य केंद्रों पर जाकर टीकाकरण कराया। ऐसे में लोगों की उदासीनता कोरोना की जंग जीतने में बाधक बन सकती है। दूसरी डोज 97.35 फीसदी योद्धाओं ने लगवाई।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत सोमवार को पहली व दूसरी डोज के लिए अलग-अलग केंद्रों पर टीकाकरण अभियान शुरू हुआ। पहले डोज को लेकर जहां 11 फरवरी को उत्साह नजर आया था। लेकिन यह उत्साह चार दिन भी नहीं रुक सका।
विज्ञापन

सोमवार को पहली डोज को लेकर 25 केंद्रों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान 5051 कोरोना योद्धाओं को बुलाया गया था, जिसमें महज 1708 कोरोना योद्धाओं ने पहुंचकर पहली डोज ली। इनका टीकाकरण का प्रतिशत महज 33.82 फीसदी रहा। अगर दूसरी डोज की बात की जाए तो यह चार केंद्रों पर हुआ। 302 योद्धाओं को बुलाया गया था। 294 ने केंद्रों पर पहुंचकर टीका लगवाया। इनका प्रतिशत 97.35 फीसदी रहा। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से टीकाकरण संपन्न हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एलिया में 27, बिसवां में 56, जिला महिला अस्पताल में 49, सदर बाजार में 100, इस्माइलपुर में 25, आंख अस्पताल में 65, गोंदलामऊ में 5, कसमंडा में 27, लहरपुर में 16, महछरेहटा में 122, महमूदाबाद में 124 लोगों ने टीकाकरण करवाया। इसी तरह महोली में 49, मिश्रिख में 118, पहला में 48, परसेंडी में 149, पिसावां में 142, रामपुर मथुरा में 80, रेउसा में 31, सांडा में 52, तंबौर में 37, हरगांव में 31, खैराबाद में 106, हिन्द मेडिकल कॉलेज में 117 व सिधौली में 132 कोरोना योद्धाओं ने टीकाकरण कराया। इसके अलावा दूसरी डोज जिला महिला अस्पताल 84, हरगांव 92, खैराबाद 82, हिन्द मेडिकल कॉलेज 36 ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed