Sitapur News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत... छह लोग घायल, घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
सीतापुर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। ये लोग सड़क पार कर रहे थे।
विस्तार
यूपी के सीतापुर में अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक पर सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक बाइक पर सवार लोग वैवाहिक समारोह से वापस घर लौट रहे थे। तो वहीं दूसरे हादसे में घायल बाइक सवार फैक्टरी की तरफ मुड़ रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
हादसा रामकोट थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सिंह ढाबे के पास हुआ। यहां एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में कोतवाली देहात इलाके के निवासी बाइक सवार बहादुर, रामजीवन और पवन गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार सड़क पार कर रहे थे। राहगीरों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने बहादुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई
रोडवेज की टक्कर से बाइक सवार चार लोग घायल
वहीं दूसरा हादसा रामपुर कला थाना इलाके में बिसवां-सिधौली मार्ग पर रेडको खेतान कंपनी के गेट सामने हुआ। यहां रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
दरअसल, मानपुर इलाके के मझिगवां खुर्द निवासी जयराम (20), विवेक (19), विकास (18), आशीष (25) रेडको खेतान कंपनी में मजदूर हैं। ये लोग एक ही बाइक पर सवार होकर कंपनी की तरफ मुड़ रहे थे। इसी समय बिसवां की तरफ से आ रही अनियंत्रित रोडवेज ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझाकर शांत किया
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कसमंडा पहुंचाया गया। वहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिजनों ने रेडको खेतान कंपनी के गेट सामने पहुंचकर हंगामा किया। कंपनी स्टाफ ने लाठी-डंडे लेकर सभी को खदेड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.