फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Kanpur Additional Commissioner of State Tax Shashank Shekhar removed

UP News: कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर हटाए गए, टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

Sun, 27 Apr 2025 10:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 27 Apr 2025 10:00 AM IST
सार

कानपुर के अपर आयुक्त राज्य कर शशांक शेखर को शासन ने हटा दिया है। टैक्स चोरी से जुड़ी शिकायतों और विभाग में आरोप-प्रत्यारोप के बाद यह कार्रवाई की गई। अब इनकी जगह केस्को के एमडी को अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। 

विज्ञापन
Kanpur Additional Commissioner of State Tax Shashank Shekhar removed
UP CM Yogi Adityanath - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश में शासन ने कानपुर के अपर आयुक्त (ग्रेड-1) राज्य कर शशांक शेखर द्विवेदी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है। उनकी जगह पर केस्को के प्रबंध निदेशक आईएएस सैमुअल पाल एन को प्रभार दिया गया है। पहली बार यह जिम्मेदारी एक आईएएस अधिकारी को दी गई है। 

विज्ञापन


राज्य कर विभाग को टैक्स चोरी को लेकर कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा, मथुरा, वाराणसी और लखनऊ समेत कई जिलों से शिकायतें मिली हैं। सूत्रों के अनुसार कानपुर राज्य कर विभाग में लंबे समय से शीर्ष अधिकारियों में आपसी खींचतान चल रही है। इन्हीं शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए अपर आयुक्त ग्रेड वन ने विभाग में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather News: आज से बदलेगा मौसम, 23 जिलों में वज्रपात... तो 12 में गिरेंगे ओले; यहां पर बारिश का अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय से अटैच कर दिया गया

टैक्स चोरी से जुड़ी इस जांच में नीचे से ऊपर तक के कई अधिकारी फंस रहे थे। इस वजह से विभाग में अधिकारी दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने लगे। ऐसी ही शिकायतों के आधार पर अपर आयुक्त ग्रेड वन शशांक शेखर द्विवेदी को मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed