फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP government will be formed again on the strength of development works: Brajesh Pathak

विकास कार्यों के दम पर फिर बनेगी भाजपा सरकार : ब्रजेश पाठक

Tue, 27 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 27 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
BJP government will be formed again on the strength of development works: Brajesh Pathak
महोली। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को महोली पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा नेता मनोज मिश्रा के आवास पर पहुंचकर उनकी माता शिवप्यारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने तहसील क्षेत्र के चंद्रा गांव में रामनगर-गुजिया के बीच कठिना नदी पर बनने वाले सेतु व चंद्रा-बरगांवा मार्ग पर उत्तर रेलवे के समपार संख्या 37सी पर दो लेन के रेल ओवरब्रिज (आरओबी) निर्माण का भूमि पूजन किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आम जनता के हितों को ध्यान में रखकर विकास कार्य कर रही है। इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए उसे परिवारवाद की राजनीति करने वाला गठबंधन बताया। आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में गुंडे-माफियाओं को संरक्षण मिलता था, जबकि योगी सरकार में ऐसे अपराधियों को जेल भेजा जा रहा है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था में सुधार हुआ है और अब पूरे प्रदेश में बिजली पहुंच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि सरकार के विकास कार्यों के आधार पर भाजपा एक बार फिर सत्ता में आएगी। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, विधायक शशांक त्रिवेदी, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन मिश्रा, अनुराग तिवारी, नैमिष रतन तिवारी, पीयूष मिश्रा, तरुण शुक्ला, विपुल सिंह, नीरज वर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा नेता मनोज मिश्रा के आवास पर पहुंचे उपमुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनोज मिश्रा उनके पुराने मित्र और भाई समान हैं। इस परिवार से उनका विशेष लगाव रहा है। भाजपा नेता की माता शिवप्यारी का निधन बीते बृहस्पतिवार को हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed