{"_id":"6adfa87b8e8a6290760edfb7","slug":"three-vehicles-collide-on-highway-five-injured-sitapur-news-c-102-1-slko1055-166538-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईवे पर टकराए तीन वाहन, पांच घायल
Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
सिधौली। कस्बे के महमूदाबाद चौराहे के निकट सोमवार को नेशनल हाईवे पर रोडवेज बस, टैंकर और मैजिक वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। घटना के बाद करीब आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगने से आवागमन बाधित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार सीतापुर से लखनऊ की ओर सोहराबगेट डिपो की बस जा रही थी। बस महमूदाबाद चौराहे के पास यात्रियों को उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने बस में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से बस आगे बढ़ गई और सड़क किनारे खड़े मैजिक वाहन से जा टकराई। तीनों वाहनों के बीच हुई टक्कर में टैंकर चालक कानपुर निवासी कल्पेश (24), मेरठ निवासी संजय सिंह (45), हरदोई निवासी गोविंद कुमार (31), सिधौली निवासी राहुल (28) और गोंडा निवासी अमित (33) घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पास में ही यातायात दक्षिणी प्रभारी का कार्यालय होने के बावजूद करीब 20 मिनट तक वाहनों की आवाजाही बाधित रही। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया। सीओ वेदप्रकाश ने बताया कि सभी घायलों की हालत ठीक है। (संवाद)