फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One killed in wall collapse

दीवार ढहने से एक की मौत

Tue, 06 Oct 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 06 Oct 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन

बिसवां कोतवाली इलाके के नौरंगाबाद में सोमवार शाम कच्ची दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर एक ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि मलबे में दबकर उसकी पत्नी, बेटी, भतीजा समेत चार लोग जख्मी हो गए।

विज्ञापन


घायलों की हालत खतरे से बाहर है। तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

बिसवां इलाके के नौरंगाबाद निवासी सुंदरलाल (45) पुत्र बैजनाथ सोमवार शाम अपने घर में परिवार के अन्य लोगों के साथ बैठा था। इसी दौरान अचानक घर की एक कच्ची दीवार उसके ऊपर ही ढह गई।
विज्ञापन


दीवार ढहने से सुंदरलाल व परिवार के चार अन्य लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर गांव के अन्य लोग दौड़े और किसी तरह मलबा हटाकर लोगों को बाहर निकाला।

यहां से पांचों लोगों को सीएचसी बिसवां ले जाया गया पर डॉक्टरों ने सुंदरलाल की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने सुंदरलाल को मृत घोषित कर दिया। हादसे में सुंदरलाल की पत्नी सुंदारा, पुत्री रामभोली (15), भतीजा रामू (20) पुत्र रामचंद्र व रिश्तेदार राजकिशोर जख्मी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन लोगों का सीएचसी बिसवां में इलाज चल रहा है। उधर, हादसे को लेकर सुंदरलाल के भाई रामचंद्र ने बताया कि सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। पुलिस भी पहुंची थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed