{"_id":"60e498348ebc3e9e943e37d6","slug":"one-died-of-corona-one-infected-sitapur-news-lko5857725195","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से एक की मौत, एक संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में कोरोना के संक्रमण की रफ्तार मंद पड़ गई है। मौतों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार को कोरोना से एक की मौत हो गई। एक युवक संक्रमित हुआ है। जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 185 पहुंच गई है।
कोरोना की दूसरी लहर अब अपनी अंतिम सांस गिन रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पूरे जिले में एक केस सामने आया है। युवक को होम आइसोलेट कर दिया गया है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या आठ हो गई है।
इससे जिले को राहत जरूर मिली है। लेकिन बढ़ती मौतों की संख्या चिन्ताजनक होती जा रही है। मंगलवार को कोरोना से एक संक्रमित की मौत हो गई है। इससे जिले में मौत का आंकड़ा 185 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग इस मरीज की जानकारी जुटा रहा है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले जल्द ही कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर हो गया है। रोजाना एक्टिव मामले घटते जा रहे हैं।
विज्ञापन
गति पकड़ने लगा टीकाकरण
जिले में कोरोना का टीकाकरण अब तेजी से गति पकड़ने लगा है। मंगलवार को 77 फीसदी लोगों ने टीकाकरण करवाया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि 10,880 लोगों को टीका लगवाया गया है। पर्याप्त मात्रा में जिले को वैक्सीन मिल रही है।
अब तक जिले में 3,59,192 लोगों को टीका लग चुका है। जिसमें 13837 हेल्थ केयर वर्कर, 13728 फ्रंट लाइन वर्कर, 2,36,209 लोग 45 बरस से अधिक, 95418 लोग 18 बरस से अधिक का टीकाकरण हो चुका है। 3,59,192 को पहली व 64,909 को दूसरी डोज लग चुकी है।