{"_id":"5d3c91298ebc3e6cd05abcb1","slug":"one-died-in-accident-sitapur-news-lko4731927112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पिलर से टकराई, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पिलर से टकराई, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। मिश्रिख मार्ग पर अमजदपुर-गुरसंडा गांव के बीच एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा जख्मी हो गया। पिता उसको एक कॉलेज में एडमिशन के लिए ले जा रहा था।
मछरेहटा इलाके के कटरा निवासी नंद किशोर (46) अपने बेटे रामराज (17) का पिसावां थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में दाखिल कराने ले जा रहा था। जब यह दोनों बाइक से पिसावां इलाके में मिश्रिख मार्ग पर अजमदपुर व गुरसंडा गांव के बीच पहुंचे, तभी अचानक गले में पड़ा गमछा हवा में उड़ कर नंद किशोर के चेहरे पर आ गया।
जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पिलर से टकरा गई। नंद किशोर कटीले तारों से बुरी तरह जख्मी हो गया। बेटा भी घायल हुआ। जब तक दोनों घायलों को इलाज के लिए भेजा गया, तब तक नंद किशोर की मौके पर ही मौत हो गई और उसके बेटे को सीएचसी पिसावां में भर्ती कराया गया।