फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One died due to food poisoning, five sick

फूड पॉयजनिंग से एक की मौत, पांच बीमार

Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
One died due to food poisoning, five sick
लहरपुर (सीतापुर)। लहरपुर के ग्राम तारनपुर में फूड पॉयजनिंग से छह लोग बीमार हो गए। लखनऊ में इलाज के दौरान एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। पांच लोगों की हालात गंभीर है। उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेेफर कर दिया गया है। दो का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये सभी लोग एक ही परिवार के है।
विज्ञापन

सभी ने शाम को लोबिया की सब्जी खाई थी। एसडीएम ने गांव पहुंचकर मौके का जायजा लिया। सब्जी का सैंपल प्रयोगशाला भेज दिया गया है। लहरपुर के ग्राम तारनपुर निवासी इम्तियाज ने बीती रात को करीब नौ बजे गांव में ही लोबिया की सब्जी खरीदी। उसके बाद घर में पाकर पत्नी सहित चार बच्चों ने खाया।
विज्ञापन

खाना खाने के कुछ देर बाद सभी को उल्टियां शुरू हो गई। इसको देखकर सभी घबरा गए। पहले गांव में ही चिकित्सक को दिखाया, तब तक इन लोगों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन रात में ही एंबुलेंस से सभी को सीएचसी लहरपुर ले गए। वहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए सभी छह लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में साहिबा (8), उमेर (11), उजैर (8) व जेबा (3) का इलाज शुरू किया गया। पर वहां भी कोई फायदा नहीं हुआ। स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा था। इस पर चिकित्सकों ने चारों को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया, जहां पर इलाज के दौरान जेबा की मौत हो गई है।

इम्तियाज व पत्नी रहमतुन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनकी हालत में सुधार है। सूचना पाकर एसडीएम सुरेश कुमार, इंस्पेक्टर विकास मिश्रा व सीएचसी की टीम ने गांव पहुंचकर हालात का जायजा लिया। एसडीएम के निर्देश पर सब्जी का नमूना लिया गया है। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed