फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   One dead from Corona, 132 positive

कोरोना से एक की मौत, 132 पॉजिटिव

Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
One dead from Corona, 132 positive
आंख अस्पताल में कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना से लगातार मरीज दम तोड़ रहे हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़ने से लोगों में दहशत है। बुधवार को कोरोना संक्रमित एक और मरीज की लखनऊ में मौत हो गई है। बुधवार को संक्रमित मिले 132 मरीजों में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार व उनकी मां मालती देवी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में कोरोना की रफ्तार मंगलवार की अपेक्षा दोगुनी हो गई है। डॉक्टर, बैंक कर्मी समेत 132 मरीज कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना ने इस साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल में पहली बार इतनी संख्या में एक साथ कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने के बाद जिले में हड़कंप मचा हुआ है। जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग और लोगों में भी दहशत है। इसी के साथ जिले में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 665 हो गई है।
विज्ञापन

कोरोना का कहर दिन पर दिन तेज होता जा रहा है। मंगलवार को 77 मरीज मिले थे। ये आंकड़ा पिछले दिनों 100 की संख्या पार करने वाले कोरोना के बाद राहत देने वाला था, लेकिन बुधवार को एक बार फिर जिले में संक्रमित मिले मरीजों की संख्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है। स्वास्थ्य महकमे की माने तो कोरोना मरीजों का ये आंकड़ा इस साल का सबसे अधिक है। बुधवार को 132 नए कोरोना के मरीज पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड पोर्टल पर अपलोड हुई रिपोर्ट में जिले में कोरोना से एक मौत की बात सामने आई है। हालांकि, विभागीय अफसरों का कहना है कि कोरोना से मौत की जानकारी पोर्टल पर आई है, लेकिन मरने वाले की जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है।
इन जगहों पर लोग मिले संक्रमित
मरसम, हुुसैनपुर, परसेंडी, राही, राजेपारा, लखीमपुर, अढ़गांव, कोतवाली, शिवथान, अकबरपुर, डांडेपुरवा, इमलिया सुल्तानपुर, बाजिलपुर, सोहरिया, शिवपुर, बिसवां, रेउसा, जहांगीराबाद, बिसवां में दो, शुगर मिल बिसवां, शंकरगंज बिसवां में 2, शीतला मंदिर बिसवां, डालमिया चीनी मिल, पट्टी, डालमिया चीनी मिल के सात कर्मचारी, कटेसर, कमलापुर, पीएचसी मुरथान, चिलवारा में दो व मिर्जापुर में संक्रमित मरीज मिले हैं।
इसके अलावा हबीबरपुर, रामकोट, रसूलापुर, आदर्शनगर, विकासनगर, शेखनापुर, बीहट बीरम, बखुवाबाजार, बीबीपुर, सीएचसी महमूदाबाद, 112 पुलिस महोली, चौखरा महोली, रन्नूपुर, मिश्रिख में 2, मुड़िया, परसेंडी मिश्रिख, रामपुर मथुरा सीएचसी के 2 कर्मचारी, सीतापुर, सिधौली, माखन सरैंया, संतनगर, अटरिया, विवेकनगर, चर्च रोड सिविल लाइंस, कटहली बाग, आवास विकास, चौबेटोला, शिवपुरी, एपीटीसी के चार कर्मचारी, तरीनपुर, इलाहाबाद बैंक का कर्मी, हुसैनगंज के 2, शीश महल, रामकृष्ण पुरी में 2, नई बस्ती में 2, रोटीगोदाम, श्रीनगर, आंख अस्पताल में 2, घूरामऊ बंगला, स्वरूपनगर में एक ही परिवार के 3, ब्रम्हपुरी कालोनी, ऊंचा टीला, विकास नगर में 2, आर्यनगर, बट्सगंज, बिजवार, विजय लक्ष्मीनगर, ग्रीकगंज, गुप्ता कालोनी सीतापुर, प्रेमनगर, खूबपुर, बीएसएन ऑफिस, इंदरौली, विजय लक्ष्मीनगर, खेरिया, टीचर कालोनी, मुंशीगंज, बजेेेहरा, पंजाब नेशनल बैंक, घूरामऊ बंगला, कपूरबाग, विवेकानंद पुरी, भागर, हरदोई रोड, गौरिया कला, आलमनगर, नहर कालोनी सीतापुर में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।
संकमित मरीजों की सूची आने के बाद स्वास्थ्य टीम ने सभी संपर्क करना शुरू कर दिया है। लक्षण और समस्या के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
- डॉ. पीके सिंह, एसीएमओ
...इधर जारी है लापरवाही
जिले में कोरोना का कहर बरप रहा है। अफसर लगातार लोगों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे हैं, लेकिन जिसके कंधों पर नियमों के पालन कराने की जिम्मेदारी है, खुद उन्हीं के नाक के नीचे कोविड नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नियमों की अनदेखी करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद एंबुलेंस कर्मी महिलाएं हैं, जो हर वक्त मरीजों को लाकर जान जोखिम में डालते हैं, लेकिन इसके बाद भी मास्क को लेकर किस तरह से बेपरवाह हैं। ये वे महिलाएं हैं, जो प्रसूता को लाने, ले जाने के लिए जिला महिला अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष के बाहर काउंटर पर बैठती हैं।

छह मरीजों से नहीं हो पा रहा संपर्क
एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र शाही ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमित मिले मरीजों में 105 होम आइसोलेशन में है, जबकि 21 मरीज खैराबाद, जिला अस्पताल से लेकर लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि छह ऐसे मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। किसी का नंबर ऑफ है तो किसी का मिल नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed