{"_id":"597f5d2e4f1c1b59538b490f","slug":"on-the-fourth-monday-of-sawan-the-devotees-worshiped-lord-shiva","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के चौथे सोमवार को भक्तों ने की भगवान शिव की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के चौथे सोमवार को भक्तों ने की भगवान शिव की पूजा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सावन मास के चौथे सोमवार को जिले भर के शिवालयों में शिव भक्तों का काफी भीड़ उमड़ी। सुबह से शिवालयों के बाहर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थी। भक्तों ने धतूरा, विल्व पत्र, फूल व अक्षत के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान हर-हम महादेव, बम बम भोले आदि जयकारे भी लगे। इससे वातावरण भक्ति मय हो गया।
विज्ञापन
शहर के श्यामनाथ मंदिर, ताड़कनाथ, त्रिकोणनाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर, गायत्री मंदिर जेल रोड आदि शिव मंदिरों समेत शिवालयों में शिव भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक किया और भोले का आशीर्वाद लिया। नैमिषारण्य में भी देवदेवेश्वर मंदिर, काली पीठ समेत सभी मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
महमूदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार भगवान शिव शंकर के पूजन अर्चन के लिए सर्वोत्तम माने जाने वाले श्रावण मास के चौथे सोमवार को नगरी क्षेत्र के शिव मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ जुटी। कांवडिय़ों के जत्थे बम-बम भोले के जयकारे करते हुए भगौली तीर्थ व महादेवा के लिए निकले। सुबह से ही संकटा देवी मंदिर, दुर्गा मंदिर, बुढिया माता मंदिर, परमहंस मंदिर आदि में शिवभक्तों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
भक्तों ने विल्वपत्र, भांग, अक्षत फूल चढाते हुए जल दुग्ध दधि व मधु से अभिषेक किया। क्षेत्र के पैंतेपुर जंगलीनाथ मंदिर, सेतरामन कालिका देवी मंदिर, मुरलीधर मंदिर, बजेहरा के प्राचीन शिवालय तथा लक्ष्क्षीपुर के शिवालय पर भक्तों ने श्रद्धा के साथ अभिषेक व पूजन किया।
महमूदाबाद में श्रावण मास के चौथे सोमवार को शिवभक्तों की निकल रही टोलियों को क्षेत्रीय विधायक, सपा विधानमंडल दल के सचेतक नरेंद्र सिंह वर्मा ने स्वागत किया और उन्हें शर्बत भी पिलाया। इस अवसर पर विधायक के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र सिंह वर्मा, आनन्द जायसवाल बिक्की, संजय, रामसागर मुन्ना, जयप्रकाश, फूलचन्द बबलू, गणेश वर्मा, शेरबहादुर, देशराज वर्मा सहित सैकड़ों लोगों ने सहयोग कर शिवभक्तों को शर्बत पिलाते हुए जयकारे लगाए।
जहांगीराबाद में कांवड़ियों ने बिसवां बड़े चौराहे पर स्थित पत्थरशिवाला में शिव का जलाभिषेक किया। कांवड़िये हर हर, बम बम, हर हर महादेव के गगनभेदी जयकारे भी लगा रहे थे। मालूम हो कि सावन महीने के हर रविवार को लाखों श्रद्धालु पवित्र घाघरा और किवानी नदियों से जल भरकर सोमवार को बिसवां स्थित पत्थरशिवाला पहुंच कर जलाभिषेक करते हैं।
रविवार को बिसवां से 32 किमी दूर चहलारी घाट के पास बह रही पतित पावन घाघरा नदी से श्रद्धालुओं ने जल भरा। दोपहिया व चौपहिया वाहनों पर सवार होकर तथा पैदल सभी सोमवार को बिसवां पहंचे और जलाभिषेक किया। इससे पूर्व जहांगीराबाद में सडक़ के किनारे कई स्थानों पर कांवड़ियों के स्वागत सत्कार के लिए पण्डाल लगाए गए थे, जिनमें चाय, बिस्कुट, छोलाए पूड़ी, खीर और बूंदी तथा पानी आदि वितरण किया गया। क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने शिव मन्दिर में प्रसाद वितरण किया।