{"_id":"597398f84f1c1bd5288b458e","slug":"occupaied-land-will-be-protected","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनें होंगी संरक्षित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जे से मुक्त कराई गई जमीनें होंगी संरक्षित
अमरउजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
जमीन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सीतापुर। कब्जेदारों के मुक्त कराई गई जमीनों को संरक्षित किया जाएगा। अब उस भूमि को कटीले तारों से घेरने की योजना है। इसके लिए डीएम डॉ. सारिका मोहन ने अधीनस्थों को निर्देशित किया है।
मालूम हो कि अतिक्रमण को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर प्रभाकांत अवस्थी ने गुरुवार को बिजवार स्थित ग्राम समाज की चार एकड़ भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। इस भूमि पर गांव के बलराम व बाबू ने कब्जा कर रखा है। दोनों ने उस भूमि को जोतकर उसमें हल्दी बो रखी थी।
विज्ञापन
इस भूमि के कब्जा मुक्त होने के बाद डीएम ने एसडीएम प्रभाकांत अवस्थी को निर्देश दिए हैं कि भूमि को कटीले तारों से सुरक्षित किया जाए। एसडीएम ने बताया कि डीएम के निर्देश के उपरांत उस भूमि की चौहदी नापकर सीमेंट के खंभे लगाकर कटीले तारों से घेरने की योजना पर अमल किया जा रहा है।
विज्ञापन