{"_id":"65f9d70524ff97eafb0c75e7","slug":"obstacles-in-operation-of-new-e-pass-machines-sitapur-news-c-102-1-slko1052-111516-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नई ई-पाॅस मशीनों के संचालन में आ रही बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नई ई-पाॅस मशीनों के संचालन में आ रही बाधा
Tue, 19 Mar 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कोटेदारों की दी गई ई-पाॅस मशीनें सुचारू रूप से नहीं संचालित हो रहीं हैं। मशीनों में सर्वर और नेटवर्क की समस्या आ रही है। इससे जरूरतमंदों को राशन वितरण में बाधा आ रही है। इस समस्या से नाराज कोटेदारों ने मंगलवार को जिला पूर्ति दफ्तर का घेराव किया। सात समस्याओं का उल्लेख करते हुए डीएसओ को ज्ञापन सौंपा।
जिलेभर के कोटेदाराें ने मंगलवार को ऑल इंडिया फेयर प्राइज शॉप डीलर्स फेडरेशन के नेतृत्व में जिला पूर्ति दफ्तर का घेराव कर समस्याओं के समाधान के लिए मांग उठाई। उनका कहना था कि नई ई पॉस मशीनों से राशन वितरण के समय सर्वर व नेटवर्क की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इससे राशन वितरण में समस्याएं आ रही हैं। सात समस्याओं से संबंधित ज्ञापन जिला पूर्ति अधिकारी को सौंपा। बताया कि मशीनों के संचालन के लिए एक अतिरिक्त सहायक नियुक्त किया जाए। सर्वर की समस्या आने पर इसका तत्काल समाधान किया जाए। फेडरेशन के पदाधिकारियों की डीएसओ से वार्ता हुई। समस्या समाधान का आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन समाप्त किया।