फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Oath of traffic rules administered to drivers and operators

Sitapur News: चालक-परिचालकों को दिलाई यातायात नियमों की शपथ

Wed, 18 Jan 2023 07:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Oath of traffic rules administered to drivers and operators
सीतापुर। परिवहन विभाग ने एनएचएआई के सहयोग से मंगलवार को खैराबाद टोल प्लाजा पर ट्रक चालकों के लिए निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया। जिला अस्पताल व सीएचसी के चिकित्सकों ने उनका नेत्र परीक्षण किया।
विज्ञापन

नेत्र सर्जन डॉ. जीतेंद्र श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी बरई जलालपुर डॉ. अंकिता वर्मा, नेत्र परीक्षण अधिकारी विवेक कुमार, सीएचसी खैराबाद के अवधेश कुमार शुक्ला ने 56 ड्राइवरों की आंखों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। पांच चालकों की नजर कमजोर मिली, जिन्हें चश्मे का नंबर दिया गया। एआरटीओ (प्रशासन) माला बाजपेयी ने कहा कि समय-समय पर आंखों की जांच अवश्य करानी चाहिए। वाहन संचालन के लिये दृश्यता का होना सबसे महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसी क्रम में एआरटीओ (प्रवर्तन) उदित नारायण पांडेय ने सिधौली स्थित रोडवेज बस स्टॉप पर चालक, परिचालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि बस चालकों पर सवारियों को सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होती है। सतर्क रहकर वाहन चलाएं, यातयात नियमों का पालन करें। बस चलाते समय मोबाइल पर बात न करें। चालक-परिचालकों को पम्फलेट वितरित कर यातायात नियमों की शपथ दिलायी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed