फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nutrition kits distributed to 10 patients

Sitapur News: 10 मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली

Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 09 Oct 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Nutrition kits distributed to 10 patients
महिला को पोषण पोटली देते राज्यमंत्री।
सीतापुर। राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान में जोश टीम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर और कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही शामिल हुए। नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, सीडीओ दीक्षा जोशी और सीएमओ सुखरंजन समद्दर भी उपस्थित रहे। जिला क्षय रोग अधिकारी श्याम सुंदर समेत अन्य अधिकारियों ने 10 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की।
विज्ञापन


वर्ष 2025 में टीबी मुक्त घोषित ग्राम पंचायतों के 10 प्रधान भी इसमें शामिल हुए। सीएमओ सुखरंजन समद्दर ने बताया कि जिले में अब तक 11,734 टीबी मरीजों की पहचान हुई है। सभी मरीजों को उपचार और आवश्यक सुविधाएं दी जा रही हैं। मरीजों की जांच के लिए जिले में 37 नॉट मशीनें और आठ हैंड हेल्ड एक्सरे मशीनें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन



कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने टीबी से लड़ाई में संतुलित और पौष्टिक आहार की अहम भूमिका बताई। उन्होंने सामाजिक, औद्योगिक और शैक्षणिक संस्थानों से मरीजों को पोषण सहायता देने की अपील की। जिला क्षय रोग अधिकारी ने निक्षय मित्र बनने की जानकारी दी। टीबी मुक्त भारत एप के माध्यम से मरीज गोद लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed