{"_id":"65ca80ec41264ba1c0075b54","slug":"now-succession-certificates-are-being-made-from-tehsil-sitapur-news-c-102-1-slko1052-109761-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अब तहसील से बनाए जा रहे उत्तराधिकार प्रमाणपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अब तहसील से बनाए जा रहे उत्तराधिकार प्रमाणपत्र
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में करीब तीन माह तक उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी नहीं किए गए। इस संबंध में अमर उजाला ने लोगों की दिक्कतों का उल्लेख करते हुए खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकारी कर्मचारियों की मृत्यु संबंधी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र जारी करना शुरू किया गया था। इसके कुछ दिन बाद अब जिला मुख्यालय से जारी होने वाला उत्तराधिकार प्रमाणपत्र तहसीलों से जारी किया जा रहा है। इससे लोगों को राहत मिली है।
बीते साल अक्तूबर मध्य के बाद एकाएक उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनने बंद हो गए थे। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं थीं। मृतक आश्रितों की नौकरी व वरासत सहित जरूरी काम लटक गए थे। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए अमर उजाला ने 25 नवंबर के अंक में उत्तराधिकार प्रमाणपत्र न बनने से भटक रहे आवेदक शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी।
इसके बाद 15 दिसंबर से कर्मचारियों की मृत्यु संबंधी उत्तराधिकार प्रमाणपत्र बनाने के निर्देश जारी किए गए थे, लेकिन अन्य लोगों के प्रमाणपत्र न बनने से लोगों को समस्या हो रही थी। बताते हैं कि कुछ दिन पूर्व सभी एसडीएम से मौखिक रूप से कहा गया है कि वे उत्तराधिकार प्रमाणपत्र तहसील से जारी करें, वही पर आवेदन प्राप्त करें। इससे बाद यह कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
जांच करवाकर जारी कर रहे प्रमाण पत्र
उत्तराधिकार प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। इनकी जांच कराकर रिपोर्ट लेने के बाद इन्हें जारी किया जा रहा है।
- ज्ञानेंद्र द्विवेदी, एसडीएम सदर