फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now police will collect information about vicious people from people with the help of siren

Sitapur News: अब भोंपू के सहारे लोगों से शातिरों की जानकारी जुटाएगी पुलिस

Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 15 Dec 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Now police will collect information about vicious people from people with the help of siren
सीतापुर। आए दिन शातिर अपराधियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा करने वाली पुलिस अब शातिरों के क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिए आम लोगों का सहारा लेगी। कमजोर मुखबिर तंत्र के चलते पुलिस अब आम लोगों की जानकारी के सहारे अपनी ड्यूटी करेगी। इसके लिए ऑपरेशन भोंपू की शुरुआत की गई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जिले में सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध नियंत्रण कर अपराधियों की गिरफ्तारी करने के लिए एसपी चक्रेश मिश्र के निर्देश पर यह ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सभी थानों की पुलिस टीमें अपने क्षेत्र में जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर व जेल से छूटे हुए कुख्यात अपराधियों की जानकारी भोंपू के जरिये आम लोगों को देंगे। लोगों से अपील की जाएगी कि वह ऐसे तत्वों के आपराधिक गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें।
विज्ञापन


नई व्यवस्था से संकेत मिलता है कि पुलिस की क्राइम ब्रांच काफी निष्क्रिय हो चुकी है। शातिर अपराधियों को सामान्य तौर या फिर मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का काम तो अब तक वही करती आई है। इसीलिए पुलिस अब आम लोगों से मदद लेने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed