{"_id":"6a2311400c13ffae8e044311","slug":"now-along-with-fish-farming-makhana-will-also-be-cultivated-in-the-pond-sitapur-news-c-102-1-slko1052-157351-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: अब तालाब में मछली पालन के साथ होगी मखाने की भी खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: अब तालाब में मछली पालन के साथ होगी मखाने की भी खेती
Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड द्वारा संचालित की जा रही मखाना विकास परियोजना से किसानों को खेती कराई जाएगी। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र कटिया को नोडल नामित किया गया है। यहां के वैज्ञानिकों की ओर से सीतापुर समेत पांच जिलों में मखाना खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
केवीके कटिया के वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. दयाशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सीतापुर, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर व बहराइच में मखाना विकास परियोजना संचालित की जा रही है। मखाना की वैज्ञानिक खेती और रोजगार पर जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मछली पालन के साथ मखाना उगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद और प्रवृद्धा फाउंडेशन के साथ समन्वय किया गया है।