Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Now 40 tests can be done for free at CHC

Sitapur News: अब सीएचसी पर मुफ्त में करा सकेंगे 40 जांच

Mon, 01 Dec 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now 40 tests can be done for free at CHC
सीएचसी महमूदाबाद में संचालित पैथालॉजी। - फोटो : सीएचसी महमूदाबाद में संचालित पैथालॉजी।
सीतापुर। अब ग्रामीण इलाके के मरीज आसपास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लिवर, किडनी सहित 40 अन्य प्रमुख जांच मुफ्त में करा सकेंगे। इसके लिए उन्हें निजी सेंटरों पर तीन से चार हजार रुपये नहीं खर्च करने पड़ेंगे। मरीजों की सहूलियत के लिए शासन ने एक कंपनी से अनुबंध किया है। इसके तहत जिले के सभी 22 सीएचसी पर मशीनें व रिजेंट पहुंचा दिया गया है। जल्द ही सभी सीएचसी पर जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अभी तक मरीजों को प्राथमिक जांच की ही सुविधा मिलती थी। लिवर, किडनी, ईसीजी सहित अन्य प्रमुख जांच के लिए निजी सेंटर पर जाना पड़ता था। एक चिकित्सक ने बताया कि यदि लिवर व किडनी की समस्या है तो जांच पर कम से कम तीन से चार हजार रुपये खर्च हो जाते हैं। अब ये सभी जांच सीएचसी में निशुल्क हो सकेंगी। महमूदाबाद सीएचसी में यह सुविधा शुरू कर दी गई है। अन्य सीएचसी पर भी जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

कंपनी का कर्मचारी भी रहेगा
जांच के लिए सेलेक्ट्रा मशीन आई है। इसमें एक साथ 45 सैंपल लगाए जाएंगे। इनकी रिपोर्ट 30 मिनट के अंदर आ जाएगी। यदि ये मशीन खराब होती है तो 72 घंटे के अंदर इसे सही किया जाएगा। एक साल का एडवांस रिजेंट उपलब्ध करवा दिया गया है। साथ ही अनुबंधित कंपनी का एक कर्मचारी भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे घंटे में मिल जाएगी रिपोर्ट
मरीजों को रिपोर्ट लेने में भी आसानी रहेगी। आधे घंटे के अंदर जांच रिपोर्ट मिलेगी। मरीज इसे ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरह से ले सकते हैं। इससे मरीजों को जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सीएचसी में जिस दिन जांच कराएंगे, उसी दिन इलाज भी मिल जाएगा।
अब बाहर जाने की जरूरत नहीं
महमूदाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशीष ने बताया कि लिवर की जांच करीब 700 रुपये में होती है। इसी तरह किडनी की जांच के लिए करीब एक हजार रुपये खर्च करने होते है। इंफेक्शन की भी जांच महंगी होती है। सीएचसी में ये सब फ्री में होंगी। खून से संबंधित कोई भी जांच के लिए बाहर जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी।

मिलेगा बेहतर इलाज
मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। सीएचसी पर अब सभी प्रकार की निशुल्क जांचों की सुविधा उपलब्ध करवा दी गई है। मरीजों से अपील है कि वह बाहर से जांच के चक्कर में न पड़ें। विश्वसनीय तरीके से अस्पताल के अंदर ही जांच करवाएं।
-डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed