{"_id":"6af360e181eddc3d1d0767ed","slug":"panic-ensues-in-haraiya-following-the-death-of-100-crows-sitapur-news-c-102-1-stp1002-167332-2026-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हरैया में 100 कौओं की मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हरैया में 100 कौओं की मौत से मचा हड़कंप
Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
सदरपुर। सदरपुर के हरैया गांव में मंगलवार सुबह खेतों और आसपास के इलाके में करीब एक सौ कौओं के मृत मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। उन्होंने किसी संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका जताई है। उधर, महमूदाबाद के वन रेंजर नावेद सिद्दीकी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला फूड पॉइजनिंग का लग रहा है। वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिर्पोट आने के बाद स्पष्ट होगी।
ग्रामीण संकटा प्रसाद ने बताया कि मौके से दो दर्जन से अधिक मृत कौओं को एकत्र कर जमीन में दफना दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति की जानकारी ली। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ कौए गंभीर हालत में मिले। जिससे अन्य पक्षियों के भी बीमारी की चपेट में होने की आशंका है। (संवाद)