{"_id":"5a3557c44f1c1bce6d8b45d6","slug":"notice-to-two-person-on-illegal-mining-of-soil","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी के अवैध खनन पर दो को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी के अवैध खनन पर दो को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिट्टी के अवैध खनन करने पर अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने दो लोगों को नोटिस जारी किया है। इन पर 1 लाख 28 हजार का जुर्माना भी लगाया गया है। रायल्टी जमा कर रसीद 15 दिनों के अंदर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में रसीद जमा न करने पर भू-राजस्व की तरह धनराशि वसूलने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने बताया कि देवांश नगर में महोली रोड स्थित एक निर्माण की जगह पर 30 मीटर चौड़े व 50 मीटर लंबाई में मिट्टी भराई गई है। खनन विभाग से जांच व पैमाइश पर वहां 139.35 घनमीटर साधारण मिट्टी होना पाया गया। बगैर सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए उप खनिज का खनन, परिवहन व भंडारण अवैध की श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
एडीएम ने बताया कि अवैध मिट्टी खनन करने पर प्रदीप बाजपेई निवासी बहादुरपुर थाना मछरेहटा और आनंद कुमार मिश्र निवासी दतौनापुर जिला हरदोई को नोटिस जारी किया है। प्रदीप पर 53,980 रुपये तथा आनंद पर 48,426 रुपये जुर्माना लगाया है। इस राजस्व क्षति को शासकीय कोष में जमा कर रायल्टी का चालान पंद्रह दिनों में जिलाधिकारी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी विनय पाठक ने सदर तहसील के धनीपुर में कराए जाने वाले मिट्टी के अवैध खनन को लेकर जमीन के गाटा संख्या की पैमाइश कराने के निर्देश एसडीएम सदर को दिए हैं। एडीएम के मुताबिक खनन अधिकारी ने कटीली चौकी के धनीपुर गांव में अवैध मिट्टी खनन की पुष्टि की है। जिसकी लेखपाल से पैमाइश कराया जाना आवश्यक है।