फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Notice to 216 non-attendants in training

प्रशिक्षण में गैर हाजिर रहे 216 कर्मियों को नोटिस

Fri, 16 Apr 2021 12:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Notice to 216 non-attendants in training
सीतापुर। मतदान कार्य को नामित चुनावी टोलियों को गुरुवार को सीतापुर शिक्षण संस्थान स्थित रस्यौरा में प्रशिक्षण दिया गया। मतदान कार्य को गठित 996 पोलिंग पार्टियों को मास्टर ट्रेनरों ने मतदान संबंधी काम काज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए मतदान कराने व मतपेटिका जमा करने के बारे में बताया। इस दौरान गैरहाजिर रहे 216 कर्मचारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई को नोटिस जारी कर लिखित जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन

डीडीओ सहायक प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक राकेश कुमार पांडे ने बताया, गुरुवार को पार्टी संख्या 3985 से 4980 तक 996 मतदान दलों के 3984 मतदान कार्मिकों का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 48 पीठासीन अधिकारी, 56 मतदान अधिकारी प्रथम, 71 मतदान अधिकारी द्वितीय एवं 41 मतदान अधिकारी तृतीय कुल 216 कार्मिक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों के विरूद्ध उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम 1947 एवं भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 से 15 अप्रैल तक अनुपस्थित मतदान कार्मिकों को अंतिम अवसर प्रदान करते हए निर्देशित किया गया है कि वह 16 अप्रैल को अपराह्न दो बजे से आयोजित प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें। जिन कार्मिकों द्वारा16 अप्रैल को प्रशिक्षण प्राप्त नहीं किया जाता है, उनके विरुद्ध सीघे मुकदमा दर्ज कराने की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed