{"_id":"63c98abb555c853c514971b8","slug":"nominations-will-be-filed-on-24-for-three-vacant-posts-of-bdc-sitapur-news-lko6672497149-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बीडीसी के रिक्त तीन पदों के लिए 24 को दाखिल होंगे नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बीडीसी के रिक्त तीन पदों के लिए 24 को दाखिल होंगे नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य के रिक्त तीन पदों पर उप चुनाव होगा। इसके लिए 24 जनवरी को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। मतदान नौ और मतगणना 10 फरवरी को होगी। उप चुुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसी के अनुसार चुनाव संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
रेउसा ब्लॉक के वार्ड संख्या 43 कोलिया छड़िया क्षेत्र पंचायत सदस्य का पद रिक्त है। इसी तरह मिश्रिख ब्लॉक के वार्ड संख्या 42 में आट-3 और सिधौली ब्लॉक के वार्ड 35 मुकीमपुर गंधौली बीडीसी के लिए उप चुनाव होगा। इसके लिए जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 24 जनवरी को सुबह 10 से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकते हैं। 25 जनवरी को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकनों की जांच होगी।
27 जनवरी को सुबह 10 से तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। इसी दिन शाम तीन बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन का कार्य होगा। नौ फरवरी को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान और 10 फरवरी को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक मतगणना कराई जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत सुरेश प्रसाद ने बताया कि 20 जनवरी को सार्वजनिक सूचना जारी की जाएगी।इसें संबंधित सूचना पट पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसी के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री प्रारंभ हो जाएगी।