फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Nomadic life finds a place of relief

Sitapur News: खानाबदोश जिंदगी को मिली राहत की ठौर

Sat, 14 Feb 2026 12:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nomadic life finds a place of relief
बंजारा टाउनशिप में हो रहा विद्युतीकरण कार्य। - फोटो : बंजारा टाउनशिप में हो रहा विद्युतीकरण कार्य।
लहरपुर। भवानीपुर में प्रदेश की पहली बंजारा टाउनशिप का कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। निर्धारित स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगाने का काम हो चुका है। वहीं, बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क में झूले लग गए हैं। डीएम डॉ राजा गणपति आर के निर्देश पर बीडीओ लहरपुर शैलेंद्र सिंह की टीम ने घुमंतू परिवारों को प्लाट पर कब्जा देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कस्बे के ठठेरी टोला स्थित अग्निशमन केंद्र पर करीब तीन दशकों से निवास कर रहे घुमंतू परिवारों को विस्थापित करने का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया। उन्हें शुक्रवार को प्लाटों पर कब्जा दिलाया गया। बीडीओ लहरपुर शैलेंद्र सिंह व तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने करीब 100 परिवारों को उनके लिए आवंटित प्लाटों पर कब्जा दिलाया। सभी परिवारों को एक-एक तिरपाल देकर अस्थाई रूप से झोपड़ी डालने के लिए कहा गया। बीडीओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि विस्थापित किए जा रहे परिवारों के लिए पेय जल व विद्युत व्यवस्था भी कर दी गई है। परिवारों की शिफ्टिंग के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, उपजिलाधिकारी आकांक्षा गौतम, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर नेहा त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी लहरपुर आलोक प्रसाद, प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह, अधिशासी अधिकारी अनूप राय व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन


डीएम साहब ने बदल दी जिंदगी...
भवानीपुर में शुक्रवार को अपना सामान लेकर पहुंंचे चेतराम ने बीडीओ शैलेंद्र सिंह से अपने प्लाट की जानकारी ली। इसके बाद स्थानीय प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई ट्रैक्टर ट्राॅली से सामान उतारने लगे। चेतराम ने बताया कि डीएम साहब ने घुमंतू परिवारों की जिंदगी बदल दी है। अब उनके बच्चे भी अन्य बच्चों की तरह स्कूल में पढ़ सकेंगे। सबके पास अपना घर होगा। इसकी हमने कभी कल्पना नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


133 परिवारों के अभिलेख तैयार
सभी 133 परिवारों को उनके भूखंड का पट्टा देकर आवास की सुविधा के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र व अभिलेख तैयार कराकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी परिवारों को परिवहन के लिए व्यवस्था उपलब्ध करा दी गई है। शिफ्टिंग चल रही है। टाउनशिप में बंजारा परिवार के बच्चाें के खेलने के लिए झूले आदि भी लगाए गए हैं। - शैलेंद्र सिंह, बीडीओ लहरपुर


शासन की स्वीकृति के बाद बनेंगे आवास
भवानीपुर में 133 घुमंतू परिवाराें को विस्थापित करने का कार्य शुरू किया गया है। उन्हें ठठेरी टोला से बंजारा टाउनशिप शिफ्ट किया जा रहा है। चिल्ड्रन पार्क में झूले लग गए हैं। विद्युतीकरण के तहत ट्रांसफॉर्मर लगाने के साथ टाउनशिप में खंभे लगाकर बिजली केबिल लगाई जा रही है। इन परिवारों के 61 बच्चों का परिषदीय स्कूल में दाखिला भी कराया गया है। जल्द बंजारा परिवारों को अपना घर मिलेगा।
- डॉ राजा गणपति आर, जिलाधिकारी सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed