फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No tax imposed on public

जनता पर नहीं लगाया कोई टैक्स

Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
No tax imposed on public
सीतापुर के नेहरू हाल में प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं जिला प्रभारी मंत्री स्वाती सिंह। - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। कोविड काल में जनता पर किसी अतिरिक्त कर का बोझ नहीं डाला गया है। देश के सर्वांगीण विकास के लिए गांव, गरीब, किसान, व्यापारी और नौजवान सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए मोदी सरकार ने 2021-22 का बजट पेश किया। यह बजट देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। आत्मनिर्भर भारत के लिए समावेशी बजट है। एक भारत, श्रेष्ठ भारत को लेकर बजट बनाया गया है।
विज्ञापन

यह बात जिले की प्रभारी मंत्री स्वाति सिंह ने अगले वित्तीय वर्ष के केंद्रीय बजट को लेकर स्थानीय नेहरू हाल में आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना के कारण जहां पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ का राहत पैकेज जारी कर उद्योग, व्यापार सहित समाज के हर क्षेत्र को राहत पहुंचाने का कार्य किया। बजट में मध्यम वर्ग व गरीबों का विशेष ध्यान रखा गया है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए इस बजट में अनेक लाभकारी प्रावधान किए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण सभी क्षेत्र इस बजट से लाभान्वित होंगे। प्रवासी मजदूरों की तकलीफ को देखते हुए वन नेशन वन राशन कार्ड की व्यवस्था लागू की गई। उज्ज्वला योजना के तहत एक करोड़ अतिरिक्त लोगों को मुफ्त गैस सिलेंडर देने का प्रावधान बजट में किया गया है। प्रत्येक नागरिक को कोरोना से बचाव के लिए कोविड वैक्सीन की व्यवस्था के लिए भारी भरकम बजट की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने कोरोना की दो स्वदेशी वैक्सीन तैयार की है एवं अन्य देशों को भी वैक्सीन भारत द्वारा उपलब्ध कराई गई है। यह आत्म निर्भर भारत का सबसे बड़ा उदाहरण है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए बजट में अनेक प्रावधान किए गए हैं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा, विधायक रामकृष्ण भार्गव, सुनील वर्मा, शशांक त्रिवेदी, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, नैमिष रतन तिवारी, पंकज पांडे, नगर अध्यक्ष आकाश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

प्रभारी मंत्री ने अग्रसेन भवन में गोष्ठी की। इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को बखान किया। उन्होंने वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट को लेकर समाज के विभिन्न वर्ग व संगठनों के साथ गोष्ठी की। बजट को लेकर मोदी सरकार द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाएं तथा सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। इसमें प्रबुद्धजन, व्यापारी, शिक्षक सहित अनेक संगठनों के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed