फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   No reflectors on tractor-trolleys, increased risk of harassment

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर नहीं, हादसे का बढ़ा खतरा

Fri, 29 Nov 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 29 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
No reflectors on tractor-trolleys, increased risk of harassment
गन्ने से लदी ट्रॉली पर नहीं लगा था रिफ्लेक्टर।
सीतापुर। जिले में गन्ने से लदे वाहन नियमों को रौंदकर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। गन्ना ढुलाई कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रिफ्लेक्टर न लगने से रात के समय व कोहरा पड़ने पर हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों के साथ बैठक में डीएम ने गत बुधवार को गन्ना ढोने वाली सभी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और ट्रकों में रिफ्लेक्टर लगाने के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देशों का असर फिलहाल नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एक सहकारी समेत पांच चीनी मिलें हैं। सरकारी को छोड़कर अन्य चारों चीनी मिलों का पेराई सत्र शुरू हो चुका है। इसके बाद से हाईवे और सभी संपर्क मार्गों पर गन्ना लदे वाहन दौड़ने लगे हैं। गन्ना ढुलाई में सबसे अधिक संख्या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की है।
विज्ञापन

गन्ना लदी अधिकांश ट्रॉलियों पर पीछे रिफ्लेक्टर नहीं लगा है। रात के अंधेरे में सामने जा रही ट्रॉली नजर नहीं आती हैं। जब पीछे वाहन की हेडलाइट ट्रॉली पर पड़ती है तब चालक को आगे वाहन होने का आभास होता है। ऐसे में हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों सर्दी बढ़ने पर कोहरा भी पड़ने लगा है। कोहरे में दृश्यता घटने से हादसे का अधिक खतरा रहता है। हाईवे के अलावा सिधौली-मिश्रिख, सीतापुर-मिश्रिख, लहरपुर-हरगांव, बिसवां-रेउसा आदि संपर्क मार्गों पर दिन-रात सैकड़ों गन्ना लदे वाहनों का आवागमन होता है।

संदना के रामेंद्र ने बताया कि गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियाें पर रिफ्लेक्टर लगा होना आवश्यक है। क्योंकि ट्रॉली में पीछे बैक लाइट भी नहीं होती है। ऐसे में रात के समय अथवा कोहरे के दौरान पीछे से वाहन दिखाई नहीं देता है। रामकोट के अनुज बताते हैं कि इन दिनों सहालग चल रही है। शादी-बरात से देर रात वापसी होती है। रिफ्लेक्टर के बगैर दौड़ रहे गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली सुरक्षित सफर में बड़ी बाधा बनते हैं। बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस इनसे बेपरवाह बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed