{"_id":"629cf5a792a3193516416bdb","slug":"no-plants-in-nurseries-how-will-the-goal-be-accomplished-sitapur-news-lko6338805100","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरियों में नहीं पौधे, कैसे पूरा होगा लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरियों में नहीं पौधे, कैसे पूरा होगा लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में 52 लाख पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है। दो विभाग की नर्सरियों में मात्र 25 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इस लक्ष्य को तय करते समय जिम्मेदार ने यह नहीं देखा कि पौधरोपण के लिए पौधे कहां से आएंगे। वन विभाग ने तो सीडीओ को पत्र भेजकर पौधे उपलब्ध कराने में असमर्थता जताई है।
विश्व पर्यावरण दिवस में पर्यावरण को संरक्षित करने लिए पौधरोपण की शुरुआत की गई है लेकिन इसके लिए तय लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाएगा। इस पर संशय बना है। इसकी वजह भी स्पष्ट है। डीएफओ बृज मोहन शुक्ला का कहना है कि जिले में 52 लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग ने 18 लाख पौधे तैयार किए हैं। वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक घनश्याम सिंह ने बताया कि तीन लाख 98 हजार पौधे निशुल्क रोपित करने के लिए और तीन लाख नौ हजार 713 पौध बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।
इन्हें डिमांड करने पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस प्रकार 25 लाख पौधे ही उपलब्ध हैं। जब लक्ष्य के सापेक्ष पौधे ही नहीं है तो लगाए कैसे जाएंगे। इस संबंध में जानकारी के लिए सीडीओ अक्षत वर्मा के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो कॉल रिसीव नहीं की।