{"_id":"582f40294f1c1b6136901539","slug":"no-cash-in-rural-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों के बैंकों में नहीं पहुंचा कैश, हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक खुलने से पहले ही गेट पर लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 व 1000 के नोटबंद होने के 11 दिन बाद भी कैश की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जिले की कई बैंकों में करेंसी का संकट दिखा। इससे जिला मुख्यालय समेत कस्बों की बैंकें खासी प्रभावित हुईं। लहरपुर, बिसवां, मिश्रिख, महोली, सिधौली, महमूदाबाद कस्बों में मौजूद बैंकों में कैश का संकट रहा।
विज्ञापन
लोग बैंक पहुंचे, लेकिन खातों से रुपये नहीं निकाल सके। इसको लेकर बैंक कर्मियों व ग्रामीणों में झड़पें भी हुईं। हंगामे के बीच शुक्रवार को जिले की बैंकों में 50 करोड़ से कम की राशि जमा हो सकी है। जबकि 6 करोड़ रुपये भुगतान किया गया।
विज्ञापन
एटीएम के शोपीस बने रहने से लोग काफी परेशान हैं। 15 से 20 एटीएम से कुछ समय के लिए रुपये निकले, लेकिन उसके बाद एटीएम ठप हो गए। हालांकि शहर के बैंकों में अब भीड़ कुछ कम होने लगी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह होते ही लोगों ने एक बार फिर बैंकों की तरफ रुख किया। लोग बैंक पहुंचे तो उन्हें मायूसी हाथ लगी। लहरपुर कस्बे की बैंकों में लोग अपने खातों से रुपये नहीं निकाल सके। इसकी वजह बैंकों में कैश का मौजूद न होना बताया गया है।
कुछ ऐसा ही हाल महमूदाबाद, बिसवां, महोली, सिधौली, मिश्रिख क्षेत्र की बैंकों का रहा, जहां पर कुछ बैंकों में कुछ समय के लिए भुगतान किया गया, जिसके बाद बैंक पहुंचने वाले लोगों को बैंक में कैश न होने की बात कहकर वापस भेजा गया।
जिला मुख्यालय का हाल ये है कि स्टेट बैंक, इलाहाबाद बैंक व एक्सिस बैंक में भुगतान किया जाता रहा। जबकि अन्य बैंक शाखाओं में कैश की किल्लत बताई जाती रही। जिला मुख्यालय पर मौजूद एटीएम शोपीस बने नजर आए। महज 3 एटीएम मशीनें कुछ देर के लिए चलीं, लेकिन कुछ देर बाद ही उनमें कैश खत्म हो गया।
जिसकी वजह से एटीएम से भी लोगों को निराशा हाथ लगी। शुक्रवार को जिले की बैंकों से 50 करोड़ रुपये से कम का कैश जमा हो सका। जबकि 6 करोड़ के भुगतान किया गया। जिम्मेदार अधिकारी भुगतान को लेकर जिले में कैश की कम मौजूदगी होना बता रहे हैं। यह संकट कब तक चलेगा, इस संबंध में जिम्मेदार कोई सटीक जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।
कैश आने पर दूर होगी दिक्कत
जिले के करेंसी चेस्ट में रुपयों की कमी आ गई है, जो रुपया मौजूद है, उससे काम चलाया जा रहा है। उच्च अधिकारियों को बता दिया गया। जैसे ही कैश उपलब्ध होगा, बैंकों में भेजकर खाताधारकों को मांग के अनुरूप नियमानुसार भुगतान किया जाएगा। कैश कब तक सीतापुर पहुंचेगा, इस संबंध में अभी कोई सटीक जानकारी नहीं है। शुक्रवार को करीब 50 करोड़ रुपया जमा हुआ।
सिद्धार्थो पाल, एलडीएम