{"_id":"62321a73061f07006014bcb1","slug":"nine-candidates-took-the-form-of-mlc-sitapur-news-lko621959444","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ उम्मीदवारों ने लिया एमएलसी का पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ उम्मीदवारों ने लिया एमएलसी का पर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से सदस्य के चुनाव (एमएलसी) के लिए मंगलवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। सपा, कम्युनिस्ट सहित अन्य दलों और निर्दलीयों सहित नौ उम्मीदवारों ने पर्चा आरओ, एआरओ से प्राप्त किया। नामांकन प्रक्रिया कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट कक्ष में कराई जा रही है। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। प्रवेश और निकास द्वार कलेक्ट्रेट का मुख्य गेट रहा। अंदर जाने से पूर्व जांच की जा रही थी।
प्रशासन की ओर से एमएलसी चुनाव सकुशल कराने के लिए नामांकन स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से प्रवेश की सुविधा है। इसी गेट से बाहर जाने की व्यवस्था की गई है। नामांकन के पहले दिन नौ उम्मीदवारों ने पर्चा डीएम, आरओ विशाल भारद्वाज व एआरओ एडीएम राम भरत तिवारी से प्राप्त किया।
समाजवादी पार्टी से अरुणेश कुमार यादव ने नामांकन पत्र लिया। अंबेडकर समाज पार्टी से खुशीराम चौधरी, कम्यूनिस्ट पार्टी से अर्जुन लाल, उत्तर प्रदेश रिपब्लिकन पार्टी से नीरज कुमार, ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट रेडिकल से बृज बिहारी, निर्दलीय लाला राम, देवशंकर, महेंद्र कुमार यादव और लाल सिंह यादव ने पर्चा लिया है। नामांकन पत्र प्राप्त करने व दाखिल करने का कार्य 19 मार्च तक सुबह 11 बजे से शाम से तीन बने तक चलेगा।
विज्ञापन
पहले तीन उम्मीदवारों ने लिया था नामांकन पत्र
चार और पांच फरवरी का नामांकन प्रक्रिया के दौरान तीन उम्मीदवारों पर्चा लिया था। पांच फरवरी को निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राकेश कुमार सक्सेना ने पर्चा लिया। इसके पूर्व चार फरवरी को अंबेडकर समाज पार्टी से खुशीराम चौधरी ने दो सेट में और रोहित सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में एक सेट में नामांकन पत्र प्राप्त किया था।
10 हजार रुपये है जमानत राशि
एमएलसी के लिए पर्चा भरने के लिए जमानत धनराशि दस हजार रुपये जमा करनी है। अनुसूचित जाति के लिए पांच हजार रुपये जमा करना है। नामांकन पत्र 10 प्रस्तावक द्वारा प्रस्तावित किया जाएगा, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज हो। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यीय दलों द्वारा खड़े किए गए प्रत्याशियों के संबंध में प्राधिकार पत्र संबंधित दलों द्वारा आरओ, एआरओ को निर्धारित प्रारूप पर नामांकन के लिए निर्धारित तिथि पर प्रस्तुत करना होगा।