{"_id":"5f0b257a8ebc3e639468f8b3","slug":"nh-727-to-become-mahmudabad-barabanki-road-sitapur-news-lko5304149193","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच-727 बनेगा महमूदाबाद-बाराबंकी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच-727 बनेगा महमूदाबाद-बाराबंकी मार्ग
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के बाशिंदों को अब बाराबंकी आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। कारण है कि ये सड़क अब एनएच 727 के रूप में विकसित होगी। कुर्सी से भाजपा विधायक व सीतापुर सांसद की संयुक्त पहल पर सड़क का निर्माण तेजी से शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के हजारों लोगों को राहत मिलेगी।
सीतापुर जनपद के महमूदाबाद के रामकुंड चौराहे से बाराबंकी सीमा के समीप स्थित मुंडा गोपाल आश्रम द्वार तक करीब पांच किमी सड़क दशकों से काफी ऊबड़-खाबड़ रही है। जिसकी मरम्मत कराकर काम चलाया जा रहा था। जर्जर सड़क की वर्ष में करीब दो बार लाखों रुपये खर्च कर मरम्मत होने के बाद भी सड़क महीने-दो महीने भी कभी सही नहीं रही। जिससे आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोगों को शिक्षा, चिकित्सा व कार्य व्यापार के लिए आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
सीतापुर जिले की सीमा के बाद बाराबंकी सीमा तक बेहतर चौड़ी सड़क बनी थी। महमूदाबाद के पोखराकलां गांव के रहने साकेंद्र प्रताप वर्मा के बाराबंकी की कुर्सी विधानसभा से विधायक निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उनसे और सांसद राजेश वर्मा से संपर्क कर जर्जर सड़क से निजात दिलाने की मांग की थी।
विज्ञापन
विधायक व सांसद के प्रयासों से केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा क्षेत्रवासियों को सड़क का तोहफा दिया गया। जिस पर अब तेजी से काम शुरू हो गया है। विधायक साकेंद्र वर्मा ने बताया कि फतेहपुर-बाराबंकी से 16.6 किमी लंबी तथा सात मीटर चौड़ी सड़क का महमूदाबाद के रामकुंड के चौराहे तक निर्माण होगा। उन्होंने बताया कि इस पर 49 करोड़ 53 लाख 33 हजार रुपये खर्च आएगा। ये सड़क भविष्य में एनएच-727 का रूप लेगी, जो बाराबंकी से होते हुए सीतापुर के लहरपुर वाया लखीमपुर को जोड़ेगी।