फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Newborn found lying in sugarcane field

Sitapur News: गन्ने के खेत में पड़ी मिली नवजात

Sat, 27 Jul 2024 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 27 Jul 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Newborn found lying in sugarcane field
सकरन (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में एक गन्ने के खेत में नवजात पड़ी मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर काफी ग्रामीण इकट्ठा हो गए। एक दंपती ने उसे पालने की इच्छा जताई और बच्ची को लेकर अपने घर चली गई।
विज्ञापन

अल्लीपुर गांव निवासी सरबजीत के गन्ने के खेत में शनिवार शाम छह बजे एक नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर अनीस गन्ने के खेत में गया तो वहां कपड़े में लिपटी नवजात को देख दंग रह गया।
विज्ञापन

अनीस ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे गांव लखनापुर निवासी बिट्टो देवी व उनके पति माता प्रसाद ने नवजात बच्ची को पालने की इच्छा जताई। दंपती ने बताया कि उनके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह बच्ची को लेकर अपने घर चले गए। बच्ची की हालात सामान्य है। एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि खेत में नवजात के मिलने की सूचना मिली है। नवजात को बाल शिशु गृह भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed